पहाड़ी इलाकों में औषधीय गुणों से भरपूर भंगजीरा पाया जाता है। इसे परिला फ्रूटीसेंस भी कहा जाता है। यह शारीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
भंगजीरा में मिलने वाले पोषक तत्व
भंगजीरा पॉलीफोरोल, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा 3 और 6, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट, साइट टॉक्सिसिटी, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होता है।
भंगजीरा का तेल बहुत फायदेमंद
भंगजीरा के पत्ते और बीज दोनों बहुत काम के होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बीजों में 30 से 40 प्रतिशत तेल मौजूद होता है। ऐसे में कई लोग भंगजीर के तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। आइए इस तेल से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा
भंगजीरा के तेल में ओमेगा 3, 6 और 9 पाए जाते हैं। ओमेगा-3 शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है।
सूजन में कमी
भंगजीरा के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड और रोसमारिनिक एसिड जैसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं। यह दोनों कंपाउंड शरीर में सूजन के लेवल को कम करने का काम करते हैं।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में कमी
भंगजीरा के तेल में रोसमारिनिक एसिड, शिकोनिन, एपिजेनिन, क्वेरसेटिन, ल्यूटोलिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सभी मिलकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
एलर्जी से बचाव
भंगजीरा के तेल में मौजूद रोसमारिनिक एसिड एलर्जी को रोकने में मदद करता है। भंगजीरा सीड्स से निकलने वाला तेल अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह सांस संबंधी समस्याओं से बचाता है।
भंगजीरा का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com