ओरल हेल्थ के लिए वरदान है मिस्वाक, जानें कैसे करें इस्तेमाल

By Harsha Singh
29 Aug 2024, 17:45 IST

मिस्वाक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर एक जड़ी-बूटी है। यह दांतों की सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। ऐसे में आज हम मिस्वाक से ओरल हेल्थ को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

मेडिकल जर्नल में कही गई ये बात

सऊदी मेडिकल जर्नल के मुताबिक, कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि मिस्वाक एक नेचुरल टूथब्रश की तरह काम करता है। यह दांतों में जमे प्लाक को हटाता है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर है मिस्वाक

मिस्वाक में एंटी-बैक्टीरियल गुण, सल्फर, टैनिन, विटामिन-सी, सिलिका, एसेंशियल ऑयल, कैल्शियम, क्लोराइड, फ्लोराइड आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे दांतों को ढेरों फायदे होते हैं।

दांतों की सड़न से मिलेगा छुटकारा

मिस्वाक का इस्तेमाल करने से दांतों की सड़न से छुटकारा मिल सकता है। यह समस्या तब होती है, जब इनेमल की परत खराब हो जाती है। ऐसे में दांतों में दर्द, सड़न आदि समस्या हो सकती है।

बैक्टीरिया से मिलेगा छुटकारा

मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने पर मिस्वाक का इस्तेमाल करना चाहिए। मिस्वाक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।

प्लाक से होगा बचाव

आजकल दांतों पर प्लाक की परत जमने की समस्या बहुत आम हो गई है। ये परत दांतों और मसूड़ों के ऊपर जमती है। इस पीली परत को हटाने के लिए मिस्वाक स्टिक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

मुंह की बदबू होगी दूर

अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं, तो मिस्वाक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिस्वाक की टहनी से ब्रश करने पर सांसों की बदबू बिल्कुल दूर हो जाती है।

मिस्वाक दांतों के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com