आपने जलेबी को मिठाई के रूप में कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी जंगल या जंगली जलेबी नाम के फल को खाया है? अगर नहीं, तो आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
जंगल जलेबी न्यूट्रिशन से भरपूर
जंगल जलेबी फ्रूट में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे कि पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर है जंगल जलेबी
अगर आप बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जंगल जलेबी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन- सी और एंटी-ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है।
पेट की समस्याओं से बचाव
पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने में भी जंगल जलेबी फायदेमंद हो सकती है। इससे कब्ज, दस्त और गैस जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
जंगल जलेबी के फल में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत हो सकते हैं। साथ ही, मसल्स भी स्वस्थ रहती हैं।
कैंसर का खतरा होगा कम
कई स्टडी में दावा किया गया है कि जंगल जलेबी के अंदर कैंसर-रोधी गुण पाए जाते हैं। इस फल का सेवन करने से शरीर में कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को फायदा
जंगल जलेबी को डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस फल में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
जंगल जलेबी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com