पान के पत्तों का काढ़ा पीने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
28 Jan 2025, 21:00 IST

ज्यादातर लोग पान खाने के शौकीन होते हैं। पान का पत्ता भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप पान के पत्तों का काढ़ा भी पी सकते हैं।

इस लेख में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से विस्तार से जानें पान के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे-

कोलेस्ट्रॉल घटाए

यूजेनॉल से भरपूर पान के पत्ते हाई लिपिड लेवल को घटाने का काम करते हैं। यह बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

पान के पत्तों का काढ़ा पीना शुगर पेशेंट के लिए काफी गुणकारी होता है। यह टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम घटाते हैं।

अस्थमा में गुणकारी

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पान के पत्तों का काढ़ा पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

मेंटल हेल्थ के लिए

पान के पत्तों का काढ़ा पीने से आपका मेंटल लेवल बूस्ट होता है। दरअसल, इस काढ़े को पीने से स्ट्रेस और डिप्रेशन दूर होता है। जिससे आपका मूड बेहतर होता है।

पेट के लिए

पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में पान के पत्तों का काढ़ा गुणकारी होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट टॉक्सिंस रिमूव करते हैं।

पान के पत्तों का काढ़ा पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com