बदलते मौसम के बीच बाजारों में अमरूद का फल बहुत ज्यादा बिक रहा है। यह फल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए भी गुणकारी साबित होता है। हालांकि, आज हम आपको अमरूद नहीं, बल्कि उसकी पत्तियों को चबाने से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे-
पोषक तत्वों से भरपूर
अमरूद की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन-ए और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन पत्तियों को खाली पेट चबाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं।
पाचन-तंत्र को होगा फायदा
पाचन को सुधारने में अमरूद के पत्ते बहुत काम आते हैं। इन पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इससे पाचन-तंत्र को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
वेट लॉस में मदद मिलती है
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर में शुगर और कार्बोहाइड्रेट को अब्सॉर्ब होने से रोकते हैं।
डायरिया से मिलेगा छुटकारा
डायरिया से परेशान लोग अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इन पत्तों के सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। साथ ही, पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। अमरूद के पत्तों का अर्क डायरिया से बचाता है।
सांस से जुड़ी समस्याएं
सांस की समस्याओं से बचने के लिए अमरूद के पत्ते खा सकते हैं। बता दें कि अमरूद के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सांस से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं।
ये लोग न खाएं अमरूद के पत्ते
गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं डाइट में अमरूद के पत्तों को शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अमरूद के पत्ते शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com