केले का फल ही नहीं, फूल भी हैं फायदेमंद

By Shilpy Arya
23 Jun 2023, 14:14 IST

केले के फल के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस लेख में जानें केले के फूल से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में-

केले के फूल के गुण-

केले के फूल में पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद

केले के फूल के काढ़े, सब्जी या सूप का सेवन करने से आपको वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के गुण पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको अधिक भूख नहीं लगती और वजन कम होता है।

बीपी कंट्रोल करे

बीपी कंट्रोल करने के लिए केले के फूल को डाइट का हिस्सा बनाएं। यह एंटी हाइपरटेंसिव एजेंट के तौर पर काम करता है।

किडनी के स्वस्थ रखे

केले के फूल में नेफ्रोपोट्रैक्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से किडनी स्टोन का जोखिम कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

फाइबर के गुणों से भरपूर केले के फूल का सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह कब्ज व अपच आदि से छुटकारा दिलाता है।

डायबिटीज

केले के फूल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसकी चाय या काढ़ा पीने से डायबिटीज में लाभ मिलता है।

केले के फूल का सेवन करने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com