सर्दियों में बथुआ के बीज खाने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
18 Nov 2024, 15:25 IST

बथुआ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके बीज भी कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। इनका उपयोग करके आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बथुआ के बीज खाने के फायदे फायदे।

रक्त पित्त को ठीक करने में मददगार

अगर नाक या कान से खून बहने की समस्या है, तो बथुआ के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इसका चूर्ण बनाकर शहद के साथ सेवन करने से यह समस्या दूर हो सकती है। यह उपाय रक्तपित्त जैसी समस्या को ठीक करने में कारगर है।

जोड़ों के दर्द में राहत

जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बथुआ के बीज एक बेहतरीन उपाय हैं। बीजों को पानी में उबालकर इसका काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

दांतों और मसूड़ों के लिए कारगर

दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए बथुआ के बीज का उपयोग किया जा सकता है। बीजों को भूनकर बनाए गए पाउडर से दांतों को रगड़ने पर दर्द कम होता है और मसूड़ों की सूजन भी घटती है।

अनियमित पीरियड्स में असरदार

महिलाओं की अनियमित पीरियड की समस्या को दूर करने में बथुआ के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं। इन बीजों और सोंठ का पाउडर बनाकर उसका काढ़ा पीने से पीरियड नियमित हो सकते हैं।

लिवर को सेहतमंद बनाए

लिवर की समस्याओं और पाचन में सुधार के लिए बथुआ के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से लिवर को मजबूती मिलती है और पीलिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाए

बथुआ के बीज का उपयोग त्वचा की समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। इन बीजों को पीसकर तैयार किया गया पेस्ट चेहरे और शरीर पर लगाने से दाग-धब्बे कम हो जाते हैं और त्वचा साफ और निखरी हुई दिखती है।

पेट के कीड़ों का इलाज

बच्चों में अक्सर पेट में कीड़े होने की समस्या देखी जाती है, बथुआ का बीज इसमें लाघकारी है। बीजों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर बच्चों को खिलाने से यह समस्या दूर हो जाती है और पेट का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

स्वास्थ्य के लिए अद्भुत उपाय

बथुआ के बीज एक छोटा-सा उपाय है जो सेहत के लिए बड़े फायदे देता है। इसका नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है, लेकिन अगर आपको गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

बथुआ के बीजों को अपने जीवन में शामिल करें और अपने जीवन में बदलाव महसूस करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com