बांस की पत्तियां! मुंह के छालों से लेकर इन 5 बीमारियों का काल

By Lakshita Negi
04 Mar 2025, 11:30 IST

बांस के पत्ते सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को कई फायदे देते हैं। इन पत्तियों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। आइए आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा जी से जानें बांस की पत्तियों के फायदे और इनको किस तरीके से हेल्दी रहने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाए।

बांस की पत्तियों के फायदे

बांस की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इनको खाने से सर्दी, खांसी और इंफेक्शन से बचाव होता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए

बांस की पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेशन को अच्छा रखते हैं। इसे खाने से कब्ज, अपच और गैस की दिक्कत दूर करने में मदद मिलती है। बांस की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से पेट साफ रहता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए

बांस के पत्तों में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। बांस के पत्तों से बना फेस पैक स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

वेट लॉस के लिए

वेट कम करने के लिए बांस के पत्तों की चाय एक बहुत अच्छा उपाय हो सकता है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के लिए

बांस की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बांस के पत्तों की चाय फायदेमंद हो सकती हैं, इसे पीने से इंसुलिन सही से काम करता है।

मुंह के छालों के लिए

मुंह के छालों के लिए बांस के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मुंह के छालों को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं। इनको पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से छालों की जलन कम होती है और वे जल्दी ठीक होते हैं। 

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए

बांस की पत्तियां शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करती हैं। इनको नियमित खाने से लिवर डिटॉक्स होता है और ब्लड शुद्ध होता है, जिससे शरीर लाइट और एनर्जेटिक फील करते हैं।

बांस की पत्तियां नेचुरल औषधि के रूप में बहुत फायदेमंद है। इसको चाय और काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com