बीमारियों से दूर रहने वाले उपाय आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए

By Aditya Bharat
07 Dec 2024, 06:00 IST

आजकल खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग जल्दी ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाई बीपी, पेट की समस्याएं और अन्य बीमारियों से बचने के लिए हमें अपनी दिनचर्या को बदलना होगा। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं बीमारियों को कैसे दूर रखा जा सकता है।

आयुर्वेद

आयुर्वेद में बीमारी से बचने के लिए दिनचर्या, रात्रिचर्या और ऋतुचर्या का पालन करने की सलाह दी गई है। अगर हम इनका ध्यान रखें, तो बीमारियों से बच सकते हैं।

दिन की शुरुआत अच्छी रखें

अगर आप चाय से दिन की शुरुआत करते हैं तो इसे बदलें। आयुर्वेद के अनुसार, सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद ताजगी महसूस करने के लिए थोड़ा फल खा सकते हैं।

योग और मेडिटेशन

सुबह का समय योग और मेडिटेशन के लिए सबसे अच्छा होता है। 30 मिनट तक योग करें, इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा।

अनाज और आहार

आयुर्वेद के अनुसार, पूरे दिन में केवल दो बार ही अनाज का सेवन करें। बाकी समय में ताजे फल, सलाद और हल्का भोजन खाएं।

रात की रूटीन सुधारें

रात के समय मोबाइल और टीवी देखने से बचें, क्योंकि यह अच्छी नींद में रुकावट डालता है। सोने से एक घंटा पहले हल्का दूध पी सकते हैं।

सोने का सही तरीका

रात में सोते वक्त बिस्तर न बहुत सॉफ्ट हो, न बहुत सख्त। सोने का स्थान भी सूखा और साफ होना चाहिए।

मौसम के हिसाब से आहार लें

हर मौसम के अनुसार खानपान बदलना चाहिए। सर्दी में सेब, पपीता, संतरा जैसे फल खाएं और बाजरा, मक्का जैसे अनाज का सेवन करें। इससे बीमारियां दूर रहेंगी।

बदलते मौसम के हिसाब से खुद की दिनचर्या में बदलाव करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com