सेहत के लिए वरदान है एवोकाडो का तेल

By Shilpy Arya
01 May 2025, 19:15 IST

एवोकाडो के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। एवोकाडो का तेल भी सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। लेख में विस्तार से जानें इसके फायदे-

सॉफ्ट स्किन

स्किन में सॉफ्टनेस लाने के लिए एवोकाडो का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके विटामिन ई के गुण स्किन को हेल्दी रखते हैं।

गठिया में लाभकारी

एवोकाडो के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है। इसे लगाने से गठिया के रोगियों को राहत पाने में मदद मिलती है।

झुर्रियों से निजात

फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो तेल से चेहरे की मालिश करने से झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

जलन से राहत

गर्मियों में होने वाली सनबर्न की दिक्कत को कम करने में एवोकाडो के तेल की मदद लें। इससे त्वचा को नमी मिलती है और जलन भी कम होती है।

हेल्दी आईज

विटामिन ए के गुणों से भरपूर एवोकाडो ऑयल का सेवन सीमित मात्रा में करने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।

सावधानी

एवोकाडो का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही डाइट में एड करें।

एवोकाडो का तेल खाने व लगाने से ये सभी लाभ मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com