अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के 5 फायदे

By Vikas Rana
22 Feb 2024, 16:24 IST

अर्जुन की छाल का काढ़ा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल में पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 'अर्जुन की छाल में पोटेशियम, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं।'

हार्ट के लिए फायदेमंद

अर्जुन का काढ़ा हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण हार्ट की सूजन और स्ट्रोक के खतरे को कम करती है। साथ ही, काढ़ा पीने से हार्ट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही, इसका काढ़ा पीने से ट्राइग्लिसराइड और एनजाइना का दर्द भी ठीक होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं। अर्जुन की छाल ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करती है। इसके लिए रात को सोने से पहले काढ़ा पी सकते हैं।

वजन कम करें

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से वजन तेजी से कम होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट में जमा चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।

काढ़ा बनाने की विधि

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालकर अच्छी तरह उबाल ले। अब इसे छानकर पी लें।

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com