अर्जुन की छाल से इन 2 लोगों को हो सकते हैं नुकसान

By Himadri Singh Hada
22 Jan 2025, 15:00 IST

अर्जुन की छाल का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

डॉक्टर की सलाह के बिना अर्जुन की छाल का सेवन करना पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और पेट से जुड़ी बीमारियां पैदा कर सकता है।

एलर्जी से परेशान

जिन लोगों को किसी चीज़ से एलर्जी हो, उन्हें अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले सतर्क रहना चाहिए। यह सिरदर्द, मतली या उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

गर्मियों में अर्जुन की छाल का ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

दवाओं का सेवन

दवा लेने वाले व्यक्तियों को अर्जुन की छाल का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए। यह दवाओं के असर को कम कर सकती है।

अर्जुन की छाल का ज्यादा सेवन

अर्जुन की छाल का सेवन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। लेकिन, इसकी ज्यादा मात्रा शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है।

गर्भवती महिलाएं न करें सेवन

गर्भवती महिलाएं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताएं अर्जुन की छाल का सेवन डॉक्टर की अनुमति के बिना न करें।

सीने में जलन

ज्यादा मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन सीने में जलन और पेट दर्द जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

एलर्जी टेस्ट

एलर्जी टेस्ट के बिना अर्जुन की छाल का सेवन करना जोखिमभरा हो सकता है। इसलिए, शुरुआत में इसका सेवन कम मात्रा में करें।

अर्जुन की छाल से जुड़े सभी फायदों का लाभ उठाने के लिए इसकी सही मात्रा और समय पर सेवन करना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com