क्या भुने हुए बीज सेहत के लिए सही हैं?

By Aditya Bharat
14 Mar 2025, 17:00 IST

पिछले कुछ वर्षों में बीजों का सेवन बढ़ता जा रहा है। लोग इन्हें हेल्दी स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। बाजार में भी भुने हुए बीजों के कई मिक्स उपलब्ध हैं। लेकिन क्या भुने हुए बीज खाना सेफ है? आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं।

बीजों से मिलता है पोषण

बीजों में पोषण के कई तत्व होते हैं, जैसे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट। ये सभी शरीर को जरूरी एनर्जी और पोषण देते हैं।

क्या भुने हुए बीज फायदेमंद होते हैं?

भुने हुए बीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, बीजों को भूनते वक्त उनका पोषण बदल सकता है।

आयुर्वेद का नजरिया

आयुर्वेद के अनुसार, बीजों का सेवन शरीर की प्रकृति और जरूरत के हिसाब से करना चाहिए। कुछ बीजों में प्राकृतिक तेल होते हैं, जो भुनने पर खत्म हो सकते हैं।

अलसी और तिल के बीज

अलसी और तिल के बीजों में ओमेगा-3 और हेल्दी फैट्स होते हैं। इन्हें ज्यादा भूनने से इनके फायदेमंद तेल नष्ट हो सकते हैं। इन्हें कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सूरजमुखी और कद्दू के बीज

सूरजमुखी और कद्दू के बीज हेल्दी फैट और जिंक से भरपूर होते हैं। इन्हें हल्का भूनने से फायदेमंद पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।

इलायची के बीज

इलायची के बीजों में तेल होता है, जो पाचन और मुंह की दुर्गंध को दूर करता है। ज्यादा गर्म करने से ये गुण खत्म हो सकते हैं।

बीजों को हल्का सेंकें

आयुर्वेद के अनुसार, बीजों को हल्का सेंकना बेहतर होता है। इससे उनका स्वाद तो बढ़ता है, लेकिन पोषण भी बचा रहता है।

भुने हुए बीजों के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। संतुलित मात्रा में, हल्का भूनकर बीजों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com