अमरबेल से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

By Lakshita Negi
13 Mar 2025, 16:00 IST

अमरबेल को आकाश बेल भी कही जाता है, यह एक पौधा है जो बिना जड़ और पत्तियों के बढ़ता है। झाड़ियों पर उगने वाला यह पौधा औषधीय प्रॉपर्टीज के कारण महत्वपूर्ण माना जाता है। अमरबेल का इस्तेमाल प्राचीन समय से कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। आइए जानें अमर बेल किन बीमारियों में फायदेमंद होता है।

लिवर प्रॉब्लम्स के लिए 

अमरबेल लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। यह फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करने में फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत

अमरबेल में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अमरबेल का पेस्ट बनाकर या इसका काढ़ा पीने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है।

बालों के लिए अमरबेल

अमरबेल बालों के लिए वरदान है, इसका तेल या पेस्ट सिर पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और डैंड्रफ की दिक्कत दूर होती है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद होती है।

हार्ट हेल्थ के लिए अमरबेल

अमरबेल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होती है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बैलेंस में रहता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।

स्किन प्रॉब्लम्स के लिए अमरबेल

स्किन पर अमरबेल का रस लगाने से दाग-धब्बे, खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। यह स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाती है।

डायबिटीज कंट्रोल के लिए

अमरबेल से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

डाइजेशन के लिए अमरबेल

अमरबेल पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे अपच, कब्ज और गैस से राहत दिलाने में मदद करता है। इसका काढ़ा पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है और भूख बढ़ती है।

आप भी अमरबेल का सेवन करें और खुद को स्वस्थ रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com