अजवाइन का इस्तेमाल हर भारतीय घर में खाने के साथ औषधीय गुण के रूप में भी किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन के पत्तों का रस पीने से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
अजवाइन के पत्तों के लाभ
अजवाइन के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल समेत कई गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर रितु चड्ढा (BAMS) से इसके पत्तों का रस पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
पाचन को बनाए बेहतर
अजवाइन के पत्तों का रस पीने से पेट से जुड़ी सभी परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही, यह पाचन को भी सुधारता है, क्येांकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रोजाना सेवन से पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स की संख्या भी बढ़ती है।
अर्थराइटिस में देता है आराम
जिन लोगों को अर्थराइटिस की परेशानी रहती है, उनके लिए अजवाइन के पत्तों का रस काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाता है, तो हड्डियों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
अजवाइन के पत्तों में विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनटी बढ़ती है। इसकी मदद से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
अजवाइन के पत्तों का रस रोजाना पीने से आंखों को भी कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो अजवाइन के पत्तों का रस आपकी काफी मदद करेगा। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, शरीर डिटॉक्स भी होता है।
अजवाइन का जूस कैसे बनाएं?
सबसे पहले अजवाइन के पत्तों को अच्छी तरह पानी से धो लें। धोने के बाद मिक्सी में डालकर पीस लें, थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। अब इसे एक गिलास में छान लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
अगर आप अजवाइन के पत्तों का रस रोजाना पीते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच कर रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com