औषधीय गुणों से भरपूर अभ्रक भस्म शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को ठीक करता है। इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 'अभ्रक भस्म का इस्तेमाल प्राचीन काल से बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अभ्रक भस्म का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।'
पेट के लिए फायदेमंद
अभ्रक भस्म पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
अभ्रक भस्म फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से अस्थमा और सांस से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत करें
अभ्रक भस्म इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से आपको संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।
थकान दूर करें
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग थकान और कमजोरी का शिकार हो रहे हैं। अभ्रक भस्म का सेवन शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, इससे थकान भी दूर होती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अभ्रक भस्म त्वचा से जुड़ी परेशानियों को ठीक करता है। इसका इस्तेमाल करने से एक्ने, मुंहासों और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होती हैं।
सावधानियां
अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
अभ्रक भस्म से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com