वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

By Harsha Singh
28 Oct 2024, 06:00 IST

आजकल बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से वजन बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

आप कुछ असरदार टिप्स की मदद से वजन घटा सकते हैं। कई लोग स्ट्रिक्ट डाइट अपनाने और हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन नहीं घटा पाते हैं। ऐसे में आप आयुर्वेदिक टिप्स को अपना सकते हैं-

हल्का खाना खाएं

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के मुताबिक आप हल्का खाना खा सकते हैं। इस तरीके का खाना शरीर में जल्दी पचता है और इससे कफ और पित्त नहीं बनता है।

गुनगुना पानी पिएं  

पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। ध्यान रखें कि आप जितनी बार भी पानी पिएं, गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। ऐसे में वजन घटाना आसान हो जाता है।

एक्सरसाइज या योग करना होगा फायदेमंद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपका शेड्यूल बिजी होने के बाद भी रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे कैलोरी बर्न होगी और आपका वजन घटना शुरू हो जाएगा।

खाने के समय को सुधारें

अगर आप हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको स्वस्थ खाने के साथ समय पर भी खाना चाहिए। अगर आप अपने मील के बीच ज्यादा समय का अंतर रखेंगे, तो इससे अगले मील में ज्यादा कैलोरी इनटेक हो सकता है।

रात में देरी से खाना खाने से बचें

अगर आप रात में देरी से खाना खाते हैं, तो यह आदत वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में इंसान को खाना पचाने का समय नहीं मिल पाता है, जो वजन बढ़ाता है।

इन आयुर्वेदिक टिप्स से वजन घटाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com