आपके रोज के खाने में जरूर होने चाहिए ये 7 तत्व, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

आप खाना रोज खाते हैं मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो खाना खा रहे हैं वो कितना पौष्टिक है और आपके शरीर के लिए कौन से तत्व जरूरी हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके रोज के खाने में जरूर होने चाहिए ये 7 तत्व, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

आप खाना रोज खाते हैं मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो खाना खा रहे हैं वो कितना पौष्टिक है और आपके शरीर के लिए कौन से तत्व जरूरी हैं? आजकल फास्टफूड्स, जंक फूड्स और बाहरी खानों में वो पोषक तत्व नहीं होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसी कारण बहुत से लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे- डायबिटीज, कैंसर, फैटी लिवर, हार्ट अटैक आदि हो रहे हैं। अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपके खाने में ये 7 तत्व होने बहुत जरूरी हैं।

प्रोटीन

प्रोटीन हमारे शरीर के ऊतकों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए जरूरी है। इसके अलावा प्रोटीन आपकी त्वचा, आंतरिक अंगों और मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी हैं। प्रोटीन के 22 प्रकारों में से बॉडी 14 प्रोटीन बना सकती है और अन्य 8 प्रोटीन्सज को अमीनो एसिड के नाम से जाना जाता है, जो केवल भोजन के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। बैलेंस डाइट में इन 8 प्रकार के प्रोटीन्स का होना अनिवार्य है। इसलिए मछली, मांस, अंडा, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में एमीनो एसिड होता है।

इसे भी पढ़ें:- शरीर का पीएच लेवल मेनटेन रखते हैं ये 5 फूड्स, जानें फायदे

पानी

पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व है। मानव शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी है। पानी हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है और इसे पर्याप्त मात्रा में लिया जाना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेटेड करता है और बॉडी फंक्शन को ठीक रखता हैं। पानी हमारी इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है और शरीर की ज्यादतर क्रियाओं में इसका इस्तेमाल होता है। इसलिए रोजाना खाने के साथ आपको पानी और तरल पदार्थों की जरूरत पड़ती है। आपको हर रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी का पीना चाहिए।

कार्बोहाइड्रेट है जरूरी

कार्बोहाइड्रेट संतुलित आहार के महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। शरीर के सभी अंगों, सेल्स और ऊतकों को ग्लूकोज की जरूरत होती है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में होता है। कार्बोहाइड्रेट साबुत अनाज, फल, सब्जियों और फलियों वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। कैंडी, पेस्ट्री, कुकीज और पेय पदार्थो से आपको कार्बोहाइड्रेट मिलता है मगर इसमें ढेर सारे हानिकारक तत्व होते हैं इसलिए स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना जरूरी है। औसतन, एक वयस्क को लगभग 45 से 65 प्रतिशत कैलोरी कार्बोहाइड्रेट के रूप में लेना चाहिए।

फाइबर

फाइबर यानी रेशेदार आहार। फाइबर से न केवल शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है, बल्कि पेट भी साफ रहता है। फाइबर आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है और मल को मुलायम करता है। इसके अलावा ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। फाइबर युक्ति खाद्य पदार्थ सिर्फ कब्ज ही नहीं, डाइबिटीज, अस्थमा, ह्रदय रोग और कैंसर को दूर भगाने में भी सहायक होते हैं। फाइबर शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को सुचारू रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें:- मैदे से बने आहार सेहत के लिए क्यों होते हैं खतरनाक, ये हैं 5 कारण

मिनरल्स

मिनरल्स यानी खनिज तत्व जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, पोटैशियम आदि हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। ऐसे कई खनिज पदार्थ हैं जो शरीर के समुचित कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और शरीर को थोड़ी मात्रा में ही सही मगर इनकी रोज जरूरत होती है। जबकि जिंक, सेलेनियम और कॉपर जैसे खनिजों की जरूरत स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत कम मात्रा में होती है।

फैट

फैट, संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आमतौर पर फैट सुनते ही हम घबरा जाते हैं। मगर आपको बता दें कि संतुलित मात्रा में फैट हमारे शरीर के लिए जरूरी है। जैतून के तेल, नट्स और मछली में संतृप्त वसा पाया जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

नाश्ते में खाएं किनुआ से बनी ये आसान रैसेपी, मेटाबॉलिज्म होगा मजबूत

Disclaimer