प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना 1 सेब खाना आपके लिए बहुत फायेदमंद हो सकता है। सेब कितना पौष्टिक होता है यह तो आप जानती ही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शिशु के बेहतर विकास के लिए और स्वस्थ बच्चे के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे- फल, सब्जियां, नट्स आदि खाने की सलाह दी जाती है। सेब प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लैवोनॉइड्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और डाइट्री फाइबर होता है। आइए आपको बताते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान सेब खाने से आपके शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।
प्रेग्नेंसी में रोगों से बचाता है सेब
सेब में प्रचुर मात्रा में क्लोरीन, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और फॉलिक एसिड पाया जाता है। चूंकि सेब में विटामिन सी होता है इसलिए ये आपकी इम्यूनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) बढ़ाता है। इसलिए अगर आप रोज़ एक सेब खाती हैं, तो गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याएं और रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसमें संदेह नहीं कि सेब बेहतरीन फल है क्योंकि इसमें कैलोरी के साथ कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें:- महिलाओं में प्रसव के बाद बढ़ जाता है किडनी के संक्रमण का खतरा, ये हैं 9 लक्षण
टॉप स्टोरीज़
बच्चे को नहीं होता अस्थमा का खतरा
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप सेब खाती हैं, तो आपके होने वाले बच्चे को अस्थमा का खतरा कम होता है। अगर आपके घर में अनुवांशिक रूप से अस्थमा की बीमारी है, तो सेब खाना आपके लिए और आपके शिशु के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पोषक तत्व शिशु के बेहतर विकास में मदद करते हैं।
प्रेग्नेंसी में पाचन और कब्ज की समस्या होती है दूर
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पाचन और कब्ज की समस्या भी होती है। सेब में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह पाचन की प्रक्रिया को विनियमित करने में मदद करता है और कब्ज से राहत देता है। इसके अलावा, सेब का छिलका शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि सेब का छिलका उतारे बिना उन्हे खाना चाहिए वरना सेव से फाइबर का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ होगे।
बेहतर होता है शिशु का मानसिक विकास
रोजाना सेब के सेवन से शिशु के मस्तिष्क का विकास बेहतर होता है। इससे शिशु मानसिक रूप से स्वस्थ पैदा होता है और भविष्य में उसे अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। इसका कारण यह है कि सेब फ्री रेडिकल्स से मस्तिष्क के कोशिकाओं की रक्षा करता है।
इसे भी पढ़ें:- नॉर्मल डिलीवरी के बाद क्यों होती है जल्दी-जल्दी पेशाब आने की समस्या, जानें कारण और उपचार
शिशु के हड्डियों की मजबूती के लिए सेब
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको कैल्शियम की जरूरत सामान्य से ज्यादा पड़ती है, ताकि बच्चे की हड्डियों का विकास सही तरह से हो सके। सेब कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है, जिसे खाना आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य लिए अच्छा रहता है।
सेब खाने से अच्छी नींद आती है
गर्भवती महिलाओं को अक्सर गर्भावस्था में नींद को लेकर बहुत परेशानी रहती है। इन दिनों में वह ठीक प्रकार से सो नहीं पाती है। सेब अनिद्रा जैसे रोग में काफी लाभदायक है। इसलिए सेब खाने से गर्भवती महिलाओं को अच्छी नींद आती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Women's Health In Hindi