
पढ़ाई या काम के दौरान अक्सर आंखों की थकन और दर्द की समस्या आपको भी होती होगी। लगातार कंप्यूटर में काम करते हुए, किताब पढ़ते हुए या अन्य दिमागी काम करते हुए, जब आप अपना पूरा ध्यान एक ही चीज पर लगाते हैं, तो आंखें थक जाती हैं। आंखों की थकान के बाद भ
पढ़ाई या काम के दौरान अक्सर आंखों की थकन और दर्द की समस्या आपको भी होती होगी। लगातार कंप्यूटर में काम करते हुए, किताब पढ़ते हुए या अन्य दिमागी काम करते हुए, जब आप अपना पूरा ध्यान एक ही चीज पर लगाते हैं, तो आंखें थक जाती हैं। आंखों की थकान के बाद भी अगर आप काम जारी रखते हैं, तो आंखों के महीन ऊतकों (टिशूज) को नुकसान पहुंचता है और मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। इसलिए जब भी आपकी आंखें थक जाएं, तो उन्हें आराम पहुंचाना बहुत जरूरी है। आइए आपको कुछ ऐसे आसान तरीके, जिनसे आप 2 मिनट में ही आंखों को आराम पहुंचा सकते हैं।
20-20-20 नियम का पालन करें
आंखों को कमजोर होने से बचाना है, तो 20-20-20 नियम को हमेशा याद रखें। इस नियम के अनुसार अगर आप कोई भी ऐसा काम कर रहे हैं, जिसमें बहुत अधिक ध्यान लगाना पड़ रहा है या आंखों को थकान हो रही है, तो हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को किताब, कॉपी या कंप्यूटर हटाएं और 20 फुट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखें। इसके बाद कुछ बार पलकें झपकाएं और 1 मिनट तक आंखें बंद करके रखने के बाद फिर से काम शुरू कर दें। इस तरीके से आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी।
इसे भी पढ़ें:- बैठने वाली जॉब में हैं तो जरूर करें ये 4 योगासन, नहीं होंगी रीढ़ की हड्डी की समस्याएं
आंखों पर पानी के छीटें मारें
अगर थकान के कारण आपकी आंखों से पानी निकलने लगा है, तो 5 मिनट के लिए काम बंद कर दें और अपनी आंखों पर ठंडे पानी के छीटें मारें। पानी की ठंडक से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और तनाव कम होगा। लेकिन ध्यान दें कि इसके बाद आंखों को रगड़कर न पोंछें, बल्कि मुलायम रूमाल या टिशू पेपर से हल्के हाथों से पानी सुखाएं।
काम के दौरान अपनी पलकें झपकाते रहें
काम के दौरान पलकों को झपकाते रहें, इससे आंखों की नमी बरकरार रहेगी और आंखों सूखेंगी नहीं। लंबे समय तक पलक नहीं झपकाने से आंखों से पानी बहने लगता है। काम करते वक्त अपनी कुर्सी की ऊंचाई को कम्प्यूटर के हिसाब से ही रखें। कंप्यूटर को अपनी आंखों से 30 सेमी की दूरी पर रखें।
इसे भी पढ़ें:- 'केयरिंग पार्टनर' में होती हैं ये 5 खूबियां, कभी न करें ऐसे पार्टनर से ब्रेकअप
आंखों के लिए टी-बैग का प्रयोग
टी-बैग भी आंखों की सूजन और दर्द के लिए प्रभावी उपाय है। इसके लिए एक बार यूज हो चुके ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स फायदेमंद होते हैं। चाय की पत्तियों में कई एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप उपयोग किए गए टी बैग्स को फ्रिज में रख दें। 15 मिनट बाद जब टी बैग खूब ठंडा हो जाए, तो इसे आंखों पर रख लें और आंखें बंद करके थोड़ी देर लेट जाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा और दर्द और सूजन ठीक हो जाएगा।
खीरे के टुकड़े
आंखों की सूजन और दर्द में खीरा भी बड़ा फायदेमंद होता है। खीरे में मौजूद एस्ट्रीजेंट आंखों की सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके लिए खीरे के कई गोल टुकड़े काट लें और इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इन टुकड़ों को निकालकर आंखों पर रखें और थोड़ी देर आंखें बंद करके लेट जाएं। 5 मिनट बाद जब टुकड़ों की ठंडक खत्म हो जाए तो नए टुकड़े रख लें। इससे आंखों की सूजन और दर्द में राहत मिलेगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।