आपका पेट तभी स्वस्थ रह सकता है जब आपकी डाइट अच्छी होगी। अगर आप तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसालेदार युक्त और तेलीय खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो निश्चित रूप से आपका पेट बीमारियों के घेरे में आएगा। इससे पेट में गैस बनने की समस्या, अपच और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं घेरने लगती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पेट में गैस का कारण बनती है। इन आहारों को लगभग हर कोई रोजाना सेवन करता है। अगर आप भी ऐसे आहारों का सेवन ज्यादा करते हैं तो इसे खाने से बचें।
बीन्स
ड्राई बीन्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। ड्राई बीन्स जैसे कि राजमा, छोले, सूखी हरी मटर, सूखी पीली मटर, दालें। ये सभी गैस बनाती हैं। इनमें रेफिनोज नामक तत्व पाया जाता है। इसमें कॉम्प्लेक्स शुगर होती है जिसका पचाना मुश्किल होता है। ये गैस का कारण बनती है।
ओट्स
यह फूड भी गैस बनाने वाला है। ओट्स को आप किसी भी रूप में लें ये गैस बनाता ही है। इसमें हाई सॉल्यूबल फाइबर कंटेंट होता है। आप चाहे ओटमील खाएं, ओट्स खाएं या ओटमील कुकीज आपको गैस की प्रॉब्लम होगी। अगर आपको इनको खाना ही है तो लिमिटेड क्वांटिटी में खाएं।
दूध, आइसक्रीम और चीज
लेक्टोज एक शुगर है जो कि लगभग सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में होती है फिर चाहे वह चीज हो या आइसक्रीम। जिन लोगों की बॉडी में लेक्टेज एंजाइम पर्याप्त नहीं बनता उन्हें लेक्टोज पचाने में मुश्किल होती है। फिर बॉडी में गैस बनने लगती है। इनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आप अलमल्ड मिल्क या सोया मिल्क ले सकते हैं।
सोड़ा
सोड़ा और सॉफ्ट या कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बनाते हैं। इनको पचाना मुश्किल होता है। इन ड्रिंक्स में एयर होती है जो गैस का कारण बनती है। इनको मीठा करने के लिए फ्रक्टोज का यूज किया जाता है ये भी पचने में मुश्किल होता है और गैस बनाता है।
इसे भी पढ़ें: शाकाहारी लोगों के लिए वो 10 चीजें, जिनसे मिलेगा मीट से ज्यादा आयरन
पास्ता, ब्रेड
पास्ट्रा, ब्रेड जैसे फूड जिनमें हाई कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है जो गैस का कारण बनते हैं। इन्हें अवॉइड करना चाहिए। कॉर्न और आलू भी गैस बनाने वाले फूड की लिस्ट में शामिल है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version