मौसम में बदलाव की मार का असर आपकी त्वचा व होंठों पर भी पड़ता है। बदलते मौसम में त्वचा फटने लगती है, ऐसे में त्वचा का विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है। इस स्थिति में आपकी त्वचा को मॉश्चराइजर की जरूरत पड़ती है। कई बार फटे होंठो के कारण आप बहुत परेशान रहते हैं, क्योंकि ऐसे में आपके होंठ भद्दे दिखते हैं और कई लोगों को होंठों में खून आने लगता है। आप अपने होंठों को मखमली व मुलायम बनाने के लिए हाईड्रेड, एक्सफोलिएट और स्क्रब करने की जरूरत होती है। लिप स्क्रब में दो प्रकार के घटक होते है- एक्सफोलिएटशन और एक्सफोलिएटर, यह आपके होंठों की डेड स्किन को हटाने के अलावा आपके होंठों को नमी देने के साथ उन्हें मुलायम करता है। जब बात लिप स्क्रब की आती है, तो अधिकतर लोगों का ध्यान बाजार के प्रोडक्ट्स पर ही जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं? आप घर पर भी कई आसान तरीके से अलग-अलग फ्लेवर के लिप स्क्रब बना सकते हैं। ये लिप स्क्रब आपके होंठों को नर्म, मुलायम व खूबसूरत बना देंगे, तो आइए जानते है इन्हें बनाने का तरीका।
मिंट लिप स्क्रब
यह स्क्रब एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, क्योंकि इसमें मौजूद चीनी व पुदीना आपके रक्त संचार को बढ़ाकर होंठों को खूबसूरत बनाता है। यह आपके होंठो को नर्म व मुलायम बनाता है। इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच जैतून या नारियल के तेल में दो चम्मच चीनी मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद पांच से सात बूंदे पुदीना का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण में अंगूर के बीज का तेल मिलाएं। इसके बाद आप इस स्क्रब को अपने होंठों पर कुछ मिनट तक आराम सेरब करें और फिर गुनगुने पानी से धों लें। ऐसा करने से आपके होंठ नर्म रहेंगे। अंगूर के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, यह आपके होंठों को मॉश्चरराइज रखता है।
टॉप स्टोरीज़
ब्राउन शुगर और हनी का लिप स्क्रब
शहद आपके होंठों के लिए फायदेमंद होता है, यह आपके होंठों को फटने से बचाता है। आप ब्राउन शुगर और हनी का लिप स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं। अब आप इसमें चाहें तो लैवेंडर का तेल या फिर नारियल के तेल को भी मिला सकते हैं। अच्छे से मिलाने के बाद आप इस ज्ञक्रब को अपने होंठों पर अप्लाई करें और दो या तीन मिनट तक रब करें। इसके बाद आप अपने होंठों को गुनगुने पानी से धो लें। लैवेंडर व नारियल का तेल आपके होंठों को पोषण देगा।
चॉकलेट लिप स्क्रब
चॉकलेट लिप स्क्रब आपके होंठों को मॉइश्चराइज करेगा और टैन भी हटाएगा। आपको यह स्क्रब बनाने के लिए आपको एक बाउल में एक चम्मच कोको पाउडर, दो चम्मच ब्राउन सुगर, एक वनीला एक्स्ट्रैक्ट, तीन चौथाई चम्मच शहद, दो चम्मच जैतून का तेल डालना है। अब इस मिश्रण को आपको अच्छे से मिक्स करके अपने होंठों पर हल्के हाथों से थोड़ी देर रब करना है। इसे थोड़ी देर अपनी होंठों पर लगा रहने दें । उसके बाद आप इसे गुनगुने पानी या फिर कॉर्टन से साफ कर लें। वनीला एक्सट्रेक्ट में एंटी- एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। यह आपके होंठों को होने वाले नूकसान से बचाता है।
इसे भी पढें: बालों व त्वचा के लिए फायदेमंद है अंजीर, जानें इसके फायदे
दाल चीनी का लिप स्क्रब
अगर आपके होंठ छोटे हैं और आप अपने होंठों को मोटे दिखाना चाहते हैं, तो यह लिप स्क्रब आपके लिए फायदेमंद होगा। दालचीनी में प्राकृतिक तरीके से आपके होंठो को मोटा और आकर्षित दिखा सकती हैं। इसके अलावा दालचीनी में एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है और इसके इस्तेमाल से आपके होंठ उभरे व मुलायम दिखेंगें। आपको इसे बनाने के लिए आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को आधा चम्मच शहद के साथ अच्छे से मिक्स करना है। उसके बाद आपको उसमें आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाना है। अच्छे से मिल जाने के बाद आपको इसे अपने होंठों पर अच्छे से रब करना है। जिससे आपके होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी। इसके बाद आप अपने होंठों को गुनगुने पानी से धो सकते हैं।
इसे भी पढें: डार्क सर्कल्स को आसानी से दूर करता है ये होममेड स्किन टोनर
संतरे के छिल्के का लिप स्क्रब
संतरे के छिल्के से आप अपने चेहरे ही नहीं बल्कि अपने होंठों के लिए भी स्क्रब बना सकते हैं। संतरे के लिप स्क्रब से आप अपने होंठों के रंग में निखार ला सकते हैं। यह स्क्रब आपके होंठों को मुलायम व खूबसूरत बनाता है। आप इस स्क्रब को बनाने के लिए संतरे के छिल्कों को धूप में सुखाएं और सुखने के बाद आप इसका पाउडर बना लें। अब एक कटोरे में इस पाउडर को रख लें और इसमें ब्राउन शुगर और बादाम का तेल मिला लें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट को अपने होंठों में एक मिनट तक रब कर लें। इसके बाद आप अपने होंठों को गुनगुने पानी से धो लें और ऐसा आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
Read More Article On Skin Care