पैरासाइट यानी परजीवी, बहुत ही सूक्ष्म होते हैं और आसानी से इनकी चपेट में आप आ सकते हैं। हालांकि कुछ परजीवी हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन कुछ बहुत ही खतरनाक होते हैं और ये धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देते हैं। परजीवी शरीर की कोशिकाओं को खाते हैं और इनके कारण संक्रमण होता है। ऐसा भी नहीं कि परीजीवी उनको ही होते हैं, जो गंदगी में रहते हैं। बल्कि यह संक्रमित इंसान से दूसरे स्वस्थ इंसान में भी प्रवेश कर जाते हैं। अस्वस्थ खानपान के कारण ये ज्यादा फैलते हैं। अगर परजीवी पेट में हैं, तो इनके कारण पेट में गैस और सूजन, नींद न आना, डायरिया और कब्ज, त्वचा की समस्याएं, दांतों की समस्याएं, शरीर में तेज दर्द, थकान आदि समस्या होने लगती है। परजीवी का शिकार होने के कुछ कारणों के बारे में जानें।
गंदी जगहों पर जाना
ग्रामीण और गंदी जगहों पर सबसे अधिक परजीवी होते हैं। अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में ये परजीवी बहुतायत में पाए जाते हैं और इन जगहों पर जाने से आप इनकी चपेट में आसानी से आ सकते हैं। जब कोई मच्छर किसी संक्रमित इंसान को काटने के बाद स्वस्थ इंसान को काटता है, तो ये मच्छर के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए जब भी ऐसी जगहों पर जाने से बचें। अगर जाना जरूरी है, तो मलेरियारोधी दवाएं लेकर जाएं। ऐसी जगहों पर सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें और साफ-सुथरी जगह पर ही खाएं।
इसे भी पढ़ेंः परजीवी कीड़े ठीक कर सकते हैं फेफड़ो का कैंसर
टॉप स्टोरीज़
बच्चों के जरिए
अगर आपने अपने बच्चे को दिन में किसी केयर सेंटर में रखते हैं, तो भी परजीवी का संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। पेडीकुलोसिस (pediculosis) नामक परजीवी बच्चों के जरिए आसानी से फैलता है। यह एक प्रकार की जूं है, इसलिए बच्चे इसकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं। एक बार ये घर में आ गए, तो आप भी इनकी गिरफ्त में आ जाते हैं।
पालतू जानवर से
अगर आपको पालतू जानवर खासकर बिल्ली पालने का शौक है, तो भी आप पैरासाइट की चपेट में आ सकते हैं। जो बिल्लियां घर के बाहर रहती हैं, वे आपको आसानी से परजीवी की चपेट में ला सकती हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि जब भी आप अपने पालतू जानवर को छुएं अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपके शरीर में रहते हैं परजीवी
दूषित खान-पान से
पानी और आहार के जरिए परजीवी आपके शरीर में प्रवेश करते हैं। ऐसा पानी, जो कई दिनों से रखा गया हो, उसमें परजीवी पनप सकते हैं और इसे पीते ही ये आपके शरीर में प्रवेश करते हैं। अगर आप गंदगी वाली जगह पर हैं और सलाद या दूसरे आहार को खाने से पहले उबालते नहीं, तो भी परजीवी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए जब भी बाहर जाएं नल का पानी बिलकुल न पिएं। खाना भी ऐसी जगह खाएं जहां सफाई हो।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source- Shutterstock
Read More Diseases Related Articles In Hindi