क्विनोआ को क्यों कहा जाता है सुपरफूड, जानें

क्विनोआ को सुपरफूड क्यों कहा जाता है और इसका सेवन कब करना चाहिए, जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्विनोआ को क्यों कहा जाता है सुपरफूड, जानें

शरीर को स्वस्थ रखने में हेल्दी डाइट की भूमिका बहुत अहम होती है। लेकिन कई बार जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के चलते लोग टाइम टेबल का पालन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शरीर को फिट और निरोग रखने के लिए क्या किया जाये, यह सवाल आपको परेशान कर सकता है। क्या आप जानते हैं एक फूड ऐसा भी है जिसकी रेसिपी आप आसानी से बना सकते हैं और इसमें मौजूद गुणों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है, जी हां इसका नाम है क्विनोआ। इस लेख में इसके गुणों के बारे में जानते हैं।


इस पेज पर:-


quinoa in hindi

इसे भी पढ़ें : इन 8 साबुत अनाजों के सेवन से करें वजन कम

क्विनोआ के गुण

दक्षिणी अमेरिका में इसकी खेती अधिक होती है, लेकिन वर्तमान में भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। इसका जूलोजिकल नाम चिनोपोडियम क्विनोआ है, भारत में यह किनवा नाम से अधिक जाना जाता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर सहित दूसरे तत्व मौजूद हैं। इसका प्रयोग सुबह के नाश्ते में अधिक‍ किया जाता है। कई शोध में यह सामने आया है कि इसमें एंटी-सेप्टिक, एंटी-कैंसर, एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने से वजन कम करने में भी यह कारगर आहार है। शरीर में खून की कमी को नियंत्रित करता है साथ ही आस्टियोपो‍रोसिस, गठिया और दिल के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से मां स्वस्थ रहती है और भ्रूण का विकास अच्छे से होता है और उसकी मांसपेशियां मजबूत रहती हैं।


एंटीसेप्टिक गुण

क्विनोआ का सेवन करने वाले लोगों में त्वचा की समस्या कम देखने को मिलती है साथ ही यह बढ़ती उम्र के असर को भी बेअसर कर देता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अधिक हो जाये तो डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित होता है। यानी यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प है।


विटामिन और प्रोटीन का स्रोत

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए जरूरी मिनरल्स की आवश्यकता होती है। क्विनोआ इस जरूरत को पूरा करता है। इसमें विटामिन बी12 होता है, साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन भी होता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।


वजन घटाता है

वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने की बजाय अपनी डाइट को सुधारें। क्विनोआ साबुत अनाज का अच्छा विकल्प है, यह फाइबर का अच्छा स्रोत है जो आसानी से पच जाता है, साथ ही दूसरे आहारों को पचाने में भी मदद करता है। इसके कारण शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं हो पाती और वजन कम होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source : Getty

Read More Articles on Healthy Eating in Hindi

Read Next

इन 3 आसान तरीकों से घर में जमायें गाढ़ा दही

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version