
सफेद बालों के लिए आजकल तनाव के साथ-साथ लोगों का आहार भी बहुत बड़ा कारण हैं।
आजकल लोगों में सफेद बालों की समस्या ट्रेंड में है। भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते उम्र से पहले बालों का सफेद होना और बालों का टूटना एक आम समस्या बन गई है। वर्तमान समय में करीब 70 फीसदी लोग उम्र से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान है। धड़ल्ले से अपने पैर पसार रही इस समस्या के लिए केवल प्रदूषण ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके पीछे लोगों का आहार भी एक बहुत बड़ा कारण है।
इसे भी पढ़ें : कौन सा चॉकलेट है हेल्दी ? वाइट, मिल्क या डार्क!
हरी पत्तेदार सब्जियां
भागदौड़ भरी जिंदगी और हर चीज में मिलावट के चलते आलकल एक संतुलित और भरपूर डाइट ले पाना एक चुनौती हो गया है। कई लोग आॅफिस की भागमभाग के चलते नाशता करते ही नहीं है और दोपहर में बाहर का खाना खाते हैं। ये चीजें सफेद बालों के साथ-साथ हमें और भी कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं। सफेद बालों से बचने का सबसे अच्छा और सरल मार्ग हरी सब्जियों का सेवन है। हरी सब्जियों में विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।
मछली का सेवन
मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मछली अपने आप में ही एक संपूर्ण डाइट के समान है। जो लोग मछली का सेवन करते हैं उन्हें आसानी से कोई बीमारी नहीं छूती है। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए समुद्री मछलियों को सेवन करना चाहिए। समुद्री मछली जैसे- सालमन में सेलेनियम होता है। यह गुण बालों को सफेद करने वाले हार्मोन को रोकता है। जिन लोगों को सफेद बालों की समस्या है उन्हें सप्ताह में 1 बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : चोट या खरोंच को चाटना है कितना सही? जानें
अखरोट और बादाम
सफेद बालों की समस्या से घिरे लोगों के लिए अखरोट और बादाम का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह भीगे हुए 4 बादामों का सेवन करने से सफेद बालों की समस्या पर अंकुश लगता है। बादाम के तेल से मालिश करने से भी काफी आराम मिलता है। बादाम में भरपूर मात्रा में कॉपर और विटामिन-ई पाया जाता है। जो बालों को पोषण देता है।
रामबाण उपाय है आंवला
आंवला ना सिर्फ आंखों के लिए बल्कि बालों के लिए भी रामबाण उपाय है। जिन लोगों को सफेद बाल, बालों का टूटना और रफ होना जैसी समस्याएं होती हैं उनके लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद है। आंवला बालों के लिए एक तरह से टॉनिक का काम करता है। रोजाना सुबह एक आंवला आपके बालों और पूरे शरीर की सेहत को ठीक रखता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet And Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।