Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

हल्दी, नमक और सरसों के तेल का मिश्रण दूर करेगा आपकी ये 5 समस्याएं

हल्दी, नमक और सरसों तेल का एक साथ इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में-  

हल्दी, नमक और सरसों तेल का एक साथ इस्तेमाल आप कई तरह की सब्जियों को तैयार करने के लिए करते होंगे। लेकिन क्या आप इन तीनों का एक साथ सेवन करने  के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम इस लेख में आपको हल्दी, नमक और सरसों तेल का एक साथ इस्तेमाल करने से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं हल्दी, सरसों तेल और नमक से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

नमक, हल्दी और सरसों तेल में पाए जाने वाले गुण

हल्दी में मौजूद गुण - हल्दी का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी,  एंटी-माइक्रोबियल, केलोरेटिक, एंटीसेप्टिक, एंटी कैंसर, एंटीट्यूमर, हेपटोप्रोटेक्टिव  और कार्डियोप्रोटेक्टिव जैसे गुण होते हैं, जो आपको घातक बीमारियों से भी बचाव करने में मददगार हो सकते हैं।

नमक में मौजूद गुण - नमक को सोडियम क्लोराइड के नाम से जाना जाता है। यानि इसमें सोडियम और क्लोराइड की अच्छी मात्रा होती है। सीमित मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैँ। यह दर्द से लेकर सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें - खांसी दूर करने में बहुत फायदेमंद है हल्दी, इस तरह करें इस्तेमाल

सरसों तेल में मौजूद गुण- भारत में सब्जियों को तैयार करने के लिए सरसों तेल का प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में हेल्दी होता है। इसके इस्तेमाल से आपके शरीर को भरपूर रूप से  विटामिन -ई, ओमेगा 3, ओमेगा 6 जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से प्राप्त होते हैं। इसके अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है।

नमक, सरसों तेल और हल्दी के फायदे

हल्दी, सरसों तेल और नमक का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से-

दांतों की बढ़ाए चमक

हल्दी, नमक और सरसों तेल का एक साथ इस्तेमाल करने से आप अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं। यह दांतों की चमक को बढ़ाने में प्रभावी होता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच सरसों तेल लें। इसमें 1 चुटकी नमक और हल्दी मिक्स करें। अब इस मिश्रण को उंगलियों की मदद से अपने दांतों को साफ करें। इससे दांतों की चमक बढ़ेगी।  

मुंह की बदबू से राहत

मुंह की बदबू को कम करने के लिए आप सरसों तेल, हल्दी और नमक के मिश्रण से मंजन कर सकते हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार हो सकता है। सुबह ब्रश करने के बाद आप इस मिश्रण से कुछ मिनटों तक मंजन करें। इससे लाभ मिलेगा। 

जोड़ों के दर्द से राहत

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कच्ची गर्म रोटी लें। इसमें सरसों तेल, नमक और हल्दी को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर पट्टी बांध लें। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा। 

सूजन करे कम

सूजन को कम करने के लिए सरसों का तेल, नमक और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रोटी पर लगाकर प्रभावित हिस्से पर बांध लें। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। 

हार्ट के लिए हेल्दी

हल्दी, सरसों तेल और नमक का एक साथ इस्तेमाल करने  से आप हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं। दरअसल, हल्दी और सरसों तेल में खून को साफ करने का गुण होता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर सकता है, जिसकी मदद से आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं। 

सरसों तेल, हल्दी और नमक का एक साथ इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

Read Next

हैवी ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 ऑयल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2022 16:22 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content