चैन की नींद और भरपूर नींद अच्छे और स्वस्थ सेहत का राज है। अच्छी नींद लिए बिना आप स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। लेकिन नींद का कोई निश्चित पैमाना नहीं है। हर आदमी की शारीरिक बनावट और चक्र के मुताबिक उसकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। यानी सभी के लिए नींद का पैमाना अलग-अलग है। यहां विस्तार से जानिये किसे कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।
![sound sleep in hindi]()
शोध की मानें तो
कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी हैं। नींद की कमी से मोटापे के साथ कई दूसरी बीमारियां होने लगती हैं और दिमाग भी कमजोर होने लगता है। शोध में पर्याप्त नींद के लिए 7-9 घंटे सोने की सलाह दी जाती है। लेकिन सभी के लिए यह वक्त अलग-अलग है। यानी बच्चों को अधिक और उम्रदराज लोगों को अधिक सोने की सलाह दी जाती है।
सोने का अलग-अलग वक्त
सामान्य तौर पर महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सोती हैं। अगर आप लेटती हैं और आपको सोने में पांच मिनट या इसके आसपास समय लगता है तो समझिए कि आप कम नींद की शिकार हैं, लेकिन यदि आप बीस-पच्चीस मिनट लेती हैं तो आपकी नींद पूरी है। बिस्तर पर जाते ही नींद आने का मतलब यह नहीं है कि आप सामान्य हैं। आमतौर पर वयस्क के लिए छह घंटे की नींद पर्याप्त होती है। ज्यादा मानसिक काम करने वालों को सात-आठ घंटे की नींद चाहिए और कम थकाऊ काम करने वालों को पांच घंटे सोना काफी होता है। किशोरों और बच्चों के लिए आठ घंटे की नींद जरूरी होती है।
अच्छी नींद के लक्षण
किसी व्यक्ति को नींद की समस्या है या नहीं, इसके लिए डॉक्टर को कई पहलुओं पर विचार करने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर को न केवल नींद के घंटे बल्कि उसकी गुणवत्ता का भी अध्ययन करना पड़ता है। अनिद्रा, यानी आधी रात में जाग जाना, किसी गड़बड़ की ओर इशारा करता है। लेकिन, जो लोग काफी ज्यादा सोते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता कि वे भी नींद से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं।
![sleeping in Hindi]()
भरपूर नींद के लक्षण
आपकी नींद कैसी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिन में कैसा महसूस करते हैं। यदि आमतौर पर आप सुबह उठते समय ताजा और सजग अनुभव करते हैं, तो यह बात का संकेत है कि आपकी नींद अच्छी है। लेकिन, यदि हालात इसके उलट हैं, यानी आप उनींदे, चिड़चिड़े और आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ रही है, तो आपको स्लीप डिसऑर्डर है।
अच्छी और सेहतभरी नींद तभी मिल सकती है जब आप समय पर और हेल्दी खायें, शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रहें।
Image Source - Getty
Read More Articles on Mental Health in Hindi