खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ प्याज एक बेहतरीन औषधि भी है। यह कई बीमारियों की रामबाण दवा है। गर्मियों में कच्चा प्याज का सेवन किसी दवा से कम नहीं है। प्याज में केलिसिन और रायबोफ्लेविन (विटामिन बी) पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। प्याज जीवाणुरोधी, तनावरोधी, दर्द निवारक, मधुमेह को कंट्रोल करने वाला, पथरी हटाने वाला और गठिया रोधी भी है। यह लू की रामबाण दवा है। इस स्लाइश शो के माध्यम से जनिए कि प्याज आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
पसीने भी नहीं तोड़ पाते बाल
गर्मियों में पसीने के चलते बाल अधिक टूटते हैं। लेकिन कच्चा प्याज का सेवन इस चीज को काफी कम कर देता है। बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। गिरते हुए बालों के स्थान पर प्याज का रस लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और प्याज का लेप बालों में लगाने से काले बाल उगने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा यह गर्मियों में प्याज खाने से लू नहीं लगती है। लू लगने पर प्याज के दो चम्मच रस को पीना चाहिए और सीने पर रस की कुछ बूंदों से मालिश करने पर फायदा होता है।
इसे भी पढ़ें : नींबू पानी से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, तुरंत मिलेगा आराम
टॉप स्टोरीज़
यूरीन की समस्या भी होती है दूर
प्याज के रस को पानी में उबालकर पीने से यूरीन संबंधित समस्या समाप्त हो जाती है। अगर यूरीन आना बंद हो जाए तो प्याज दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। इसे गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब क समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर किसी को डायबिटीज की समस्या है तो उसे अपने आहार में कच्चे प्याज को खाना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि कच्चा प्यार खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य होता है। हमेशा से शारीरिक क्षमता को बढाने के लिए प्याज का इस्तेमाल होता आया है। प्याज खाने से सेक्स क्षमता बढ़ती है। पुरुषों के लिए तो प्याज सेक्स पॉवर बढ़ाने का सबसे अच्छा टॉनिक है।
पेट की समस्या से छुटकारा
गर्मियों में हमारा पाचन तंत्र उस तरह से काम नहीं कर पाता है जिस तरह से सर्दियों में करता है। जिसे कच्चा प्याज दूर कर देता है। कब्ज की समस्या होने पर कच्चा प्याज खाना बहुत लाभकारी होता है। प्याज में मौजूद रेशा पेट के अंदर के चिपके हुए भोजन को निकालता है जिससे पेट साफ हो जाता है। सर्दी, जुकाम, खराश आदि की समस्या होने पर ताजे प्याज का रस लें, फायदा होगा। इसे आप गुड या शहद मिलाकर भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे जिसे वैज्ञानिक भी मानते हैं सही
दांतों के रोग होते हैं दूर
दांत में पायरिया की समस्या है तो प्याज के टुकड़ों को तवे पर गर्म करके दांतों के नीचे दबाकर मुंह बंद कर लें। ऐसा करने से आपके मुंह में लार इकट्ठी हो जाएगी। उसे कुछ देर मुंह में रखने के बाद बाहर निकाल दें। ऐसा कुछ दिन, दिन में 4-5 बार करने से पायरिया की समस्या समाप्त हो जाएगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article on Home Remedies in Hindi