आपने दूसरी तिमाही में प्रवेश कर लिया है। यदि आपने अपने गर्भावस्था की घोषणा नहीं की है, तो अब यह बताने का एक अच्छा समय है। कुछ महिलाओं को राहत की भावना महसूस होती है कि वे दूसरी तिमाही में प्रवेश कर चुकी हैं। वे और अधिक राहत महसूस कर सकती है, औऱ गर्भवती होने का आनंद लेना शुरू कर सकती हैं। कुछ महिलाऐं दिखाना शुरू कर सकती है जबकि अन्य नहीं। भयभीत ना होये, अगर आप किसी भी तरह के शारीरिक परिवर्तन नहीं देखते हैं, आंतरिक परिवर्तन एक अच्छी गति से बढ़ रहे हैं, यह एक महत्वपूर्ण बात होती है।
- शारीरिक रूप से, आपको कम मतली और कम थकान महसूस होना शुरू होगा। हालांकि खुद को अधिक तनाव देने से रोके। आपके उर्जां के स्तर में आप वृद्धी देखेंगे।
- अब एरोबिक्स या योग के रूप में एक व्यायाम कार्यक्रम को लागू करने का अच्छा समय है।
- एक उदारवादी व्यायाम कार्यक्रम शुरू करके आप गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रह सकते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से शरीर को जल्द स्वास्थ्यलाभ होने में भी मदत मिलती है, तुलना में जिन्होने व्यायाम नहीं किया था।
बच्चे विकास
जैसा कि आपने दूसरी तिमाही में प्रवेश किया है, बच्चा जल्दी से बढ़ रहा है। मस्तिष्क हार्मोन का उत्पादन शुरू करेगा और तंत्रिका कोशिकाऐं गुणाकार में बहुत जल्दी से बढेगी। बच्चा चूसना और खाना निगल शुरू कर देगा। गुर्दे अमोनिओटिक तरल पदार्थ के विपरीत वास्तव में मूत्र का उत्पाद शुरु कर देंगे। अगर सब कुछ प्रगति में चल रहा हैं, तो बच्चे के आकार और लंबाई में बढोत्तरी होगी।
मांसपेशियां, मस्तिष्क को जवाब देने लगी है, जैसे हाथ मोडना और मुठ्ठी खोलना और बंद करना। बच्चे के फिचरर्स बनाये जा सकते है, जब बच्चे उनके होंठ या भौंहों को सिकुडते है। गर्भनाल रक्त प्रसारित करना शुरू कर देगी। बच्चे की आँखें, और कान बच्चे के चेहरे के अनुपात में विकसित होना शुरू कर देंगे।
जैसे जैसे हफ्तें और महीनें गुजरेंगे, आपको वास्तव में कुछ विशेष बदलाव दिखेंगे। बच्चा लगभग आपके आखों के सामने बढता दिखेगा। यह पिता के लिये एक विशेष समय है। वह बच्चे को ले जाने में मदद नही कर सकते और नाही बच्चे कि हलचल और होने वाले परीवर्तन को महसुस कर सकते है। इसलिये उनके लिये सोनोग्राम में बच्चे की वृद्धि और विकास को देखना, एक बहुत ही खास समय है।
आपके शरीर में परिवर्तन
गर्भावस्था के बारहवें सप्ताह के दौरान, बच्चे में हो रहे विकास के कारण गर्भाशय का आकार भी बडा हो रहा होता है। इसके कारण जल्द ही नई माँ का पेट बडा दिखाना शुरु होगा।
टॉप स्टोरीज़
- आपके वजन में और 2 से 3 पौंड वृद्धि होगी। आपको अपनी त्वचा के रंग में भी कुछ परिवर्तन दिख सकते हैं। यदि आपके त्वचा पर दाग है, तो वह गर्भावस्था के दौरान और गहरे हो सकते है।
- कुछ महिलाओं में पेट के केंद्र से एक गहरे रंग की रेषा दिखाई देना शुरू हो सकता है, लेकिन यह बच्चे के जन्म के बाद गायब हो सकती है।
- हर औरत अलग होती है, जब कुछ महिलाओं की त्वचा पर भूरे रंग के धब्बे को विकसित हो सकते है, तो दूसरीं गर्भवती महिलाओं में यह शारिरिक लक्षण नही दिखते।
- आपको गर्भावस्था के बारहवें सप्ताह में दिल में जलन का अधिक अनुभव हो सकता है। आप इसको कम करने के लिये आहार की छोटी मात्रा लेना और अधिक अक्सर भोजन खाकर मदद कर सकते है। रात को हलका खाना खाने की कोशिश करें और दिन के दौरान अधिक खाऐ। अपने चिकित्सक से ऐसे खाद्य पदार्थ के लिये पुछे जिसके कारण दिल में जलन नहीं होगी।
गर्भावस्था में इस समय एक मोलर गर्भावस्था हो सकती है। जब नाल ठीक से विकसित नहीं होती है, तब मोलर गर्भावस्था (जिसमें पानी से भरी पुटी होती है) होती है। आपको धब्बे या योनि से खून बहता दिख सकता हैं। अगर आपको बाराहवे सप्ताह में योनी से खुन के धब्बे या बहाव दिखता है तुरंत अपने चिकित्सक से मिले। यह हालत गर्भपात का कारण बन सकती है, इसलिए यदि आपको कुछ ठिक नही हो रहा है, ऐसी भावना होती है, तो अपने चिकित्सक से तुरंत संपर्क करे।
क्या उम्मीद की जाती है
अब आप दूसरी तिमाही में जा रहे हैं, इसलिये गर्भपात के लिए जोखिम काफी कम हो गया है। सुबह कि बीमारी, थकान, और मतली जैसे लक्षण दूर चले गए हैं। आप देखेंगे कि आपको दोनों शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस होना शुरू हो रहा हैं। आपके हार्मोन बच्चे के विकास के साथ समायोजन कर रहे है और सब अच्छी तरह से चल रहा होना चाहिए।
आपको आपकी त्वचा सूर्यप्रकाश के प्रति अतीसंवेदनशील बनी महसूस हो सकती हैं। आपकी त्वचा पर दाग या काले धब्बे विकसित हो सकते हैं। अगर आप धूप में बाहर जा रहे हैं,तो सबसे अधिक सनस्क्रीन एसपीएफ़ वाला लोशन लगाना सबसे अच्छा होगा। बारहवें सप्ताह में, दिल में जलन और ज्यादा बढ सकती हैं। आपको अपने आहार को समायोजित करने की जरुरत होगी, जब तक आपको एक ऐसी आहार योजना ना मिले जो आपके लिये लाभदायक साबित हो।
डॉक्टर आपको प्रसवपुर्व कुछ अभ्यासिकाएं करने कि सिफारिश कर सकते है, इन की मदद से आप अन्य गर्भवती महिलाओं से बातचित कर सकते है, और अपने अनुभव बांट सकते है। कभी कभी आप के जैसी किसी गर्भवती महिला से बात करना आसान होता है, क्योंकि आप किस दौर से गुजर रही है, यह वे समझ सकती हैं। आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिये डाँक्टर हर महिने आपको मिलने को बुला सकते है।
सुझाव / सलाह
आपने पहली तिमाही पूरी कर ली है, बधाई हो! अब आप दूसरी तिमाही में बढ़ रहे हैं। आप गर्भावस्था के हफ्ते के दूसरे चरण में एक अलग दृष्टिकोण के साथ जा रहे हैं। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं। यदि आप यात्रा करना चाहते हैं, तो ऐसा करने का यही समय है, लेकिन हमेशा यात्रा से पहले डॉक्टर से अनुमति ले।
अब पूर्णता के साथ अपनी गर्भावस्था का आनंद लेने का समय है। अब सुबह कि बीमारी नहीं है और अब अपनी गर्भावस्था की घोषणा करने का समय है। आपके गर्भवती होने की खबर जब आपके परिवार और दोस्तों को मिलती है, तो यह सभी अनुभव को और अधिक विशेष कर देगा। यह ध्यान में रखें, जब आप अपने गर्भावस्था के बारे में लोगों को बताते है, अन्य महिलाऐं अपनी गर्भावस्था कि कहानियां आपको सुनाती है, लेकिन उनके अनुभवों से अपने आप की तुलना ना करे। हर गर्भावस्था अलग होती है, अनुभवों को बांटना मजेदार होता है, लेकिन उनके अनुभवों जैसे आपको क्या अनुभव हो सकते है, इसका विचार ना करे। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो एक चिकित्सक उसका उत्तर पाना सबसे अच्छा है। आप ही केवल वह व्यक्ति है, जो बता सकती है, कि आपको कैसा महसूस हो रहा है, आपको पता होगा कि कब सब कुछ अच्छा है और आपको पता चल जाएगा जब कुछ गलत हो रहा है। आपकी किसी भी भावना को खारिज मत करो। छोटीसी बात हो, तब भी अपने चिकित्सक को फोन करने में हिचकिचाया मत करो।