
आधी तिमाही का सफर आपने पूरा कर लिया है। यदि आप धूम्रपान या एल्कोहल का सेवन करती हैं तो उसे छोड़ दें, इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।
आपने सकुशल पहली तिमाही का आधा सफर पूरा कर लिया है। भ्रूण के विकास में कुछ रोमांचक घटनाएं हो रही है और अपको इससे खुशी महसूस हो रही है। अब आपका मन नए मेहमान को लेकर उत्साहित है।
भले ही आपको गर्भावस्था का अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन परिवार की कुछ बुजुर्ग महिलाएं अभी से बच्चे के नाम पर विचार करना शुरू कर देती हैं। यदि आप पहली बार गर्भवती हुई हैं तो गर्भावस्था से जुड़ी किताबें आदि पढ़ें, इससे आपको फायदा होगा। धूम्रपान और शराब पीने की आदत को बिल्कुल छोड़ दें। यदि पहले से आपकी काई दवाई चल रही है तो इसके लिए भी डॉक्टर से परामर्श कर लें। आप गर्भावस्था के दौरान हर स्तर किस तरह अपना ध्यान रखती हैं, इससे आपका और आपके शिशु दोनों का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है।
शिशु का विकास
अब भ्रूण के विकास की गति पहले के मुकाबले कुछ तेज हो जाएगी। अभी भ्रूण छोटा है, सिर का आकार बाकी शरीर की तुलना में बड़ा है। इस सप्ताह के अंत में आंखों, नाक और मुंह पहले के मुकाबले स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। अन्य अंग जैसे कान, हाथ और पैर की अंगुलियों का निर्माण शुरू हो जाता है।
छठें सप्ताह में अंगों के निर्माया की शुरूआत होती है, इस कारण दिल की धड़कन भी बढ़ सकती हैं। यह सब आपको रोमांचित करता है। इस सप्ताह में बच्चा हल्की हलचल भी शुरू कर देता है। यदि आप पहली बार गर्भवती हुई है तो इन हलचलों को महसूस करना आपके लिए मुश्किल है।
आपके शरीर में परिवर्तन
हर मां के अनुभव अलग होते हैं। कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देते हैं और कुछ में नहीं। गर्भावस्था के कुछ लक्षणों में सुबह के समय थकान, मिचली आना और श्रोणि में परेशानी होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान ज्यादा नींद आती है और इस कारण हार्मोन में परिवर्तन होता है। थकान आमतौर पर गर्भावस्था के पहले सप्ताह से पहली तिमाही के अंत तक चलती है।
इस समय आप महसूस करेंगी कि आपकी गंध के प्रति संवेदना बढ़ गई है। यह पूरी गर्भावस्था के दौरान रहती है। आपकी कुछ स्वादिष्ट चीजें खाने की इच्छा होगी। आपकी भूख में भी बढोतरी हो सकती है, यह अच्छा संकेत है क्योंकि बच्चे को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कई महिलाओं का इस दौरान काफी वजन बढ़ जाता है। इसलिए सरल व्यायाम योजना बनाएं रखें।
गर्भावस्था के दौरान किसी महिला के वजन में होने वाली औसतन बढोतरी 25 से 35 पाउंड तक होती है। यदि आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ता है तो यह आपके और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं होगा। डॉक्टर आपके वजन का रिकार्ड रखते हैं, यदि आपको किसी भी तरह की चिंता है, तो उनसे सवाल पूछने में संकोच न करें।
क्या उम्मीद की जाती है
कुछ महिलाएं गर्भावस्था से पहले ही परिचित हो जाती हैं, जबकि कुछ को समय लग सकता है। यह वास्तव में एक समायोजन है जो शरीर को अपनाने में कुछ समय ले सकता हैं। आपको सुबह के समय होने वाली परेशानी का अनुभव हो सकता है या नहीं भी हो सकता। ज्यादातर महिलाओं को यह परेशनी होती है। कभी-कभी यह समस्या गंभीर भी होती है। आपको इस समय थकान ज्यादा होती है, इसके लिए आराम करें। गर्भावस्था के दौरान काम के साथ जितना हो सकें आराम करने की जरुरत होती है।
शरीर के संकेत सुनना सबसे अहम है, केवल आप ही अपने शरीर के बारे में बता सकती हैं। यदि आपको ठीक महसूस नहीं हो रहा तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। यह आपके और आपके शिशु दोनों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसलिए संकोच न करें।
सलाह
गर्भावस्था के छठें सप्ताह में आप सामान्य रूप से करने वाली गतिविधियों को पूरा करने में सक्षम होती हैं। इसलिए ऐसा जरूरी नहीं कि आप काम करने से परहेज करें। यदि आप पहले खाने के तुरंत बाद काम पर लग जाती थी तो अपनी इस आदत को बदलें और खाने के बाद कम से कम आधे घंटे आराम करें। गर्भावती होने के बाद काम करना बंद न करें। चाहें तो आप धीरे-धीरे करके काम करने की आदत को कम कर सकती हैं।
Read More Articles On Pregnancy Week In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।