
आप अपनी गर्भावस्था की पहली तिमाही को पूरा करने से महज एक हफ्ता दूर हैं। ग्यारहवें हफ्ते के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
अब आप अपनी गर्भावस्था की पहली तिमाही पूरी होने से एक सप्ताह दूर हैं। यानी आप गर्भावस्था का सबसे खतरनाक पड़ाव पार करने वाली हैं, ऐसे में आपको खुशी होगी।
सुबह को होने वाली बीमारी या मार्निंग सिकनेस काफी हद तक कम हो जाएगी और यदि आपको थकान का अनुभव हो रहा था, तो वह भी कम हो जाएगी। अब आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ना चाहिए। डॉक्टर पहली तिमाही में तीन से चार पौंड वजन बढ़ने की उम्मीद करते हैं। यदि आपको पता चले कि आपके वजन में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है तो परेशान न हो।
कुछ महिलाओं का पहली तिमाही में सुबह की बीमारी या मार्निंग सिकनेस के कारण वजन कम भी हो जाता है। आपके डॉक्टर आपके वजन क्भ् निगरानी करेंगे और आपको बताएंगे अगर उन्हें वजन बहुत अधिक या बहुत कम लगता है। गर्भावस्था के इस चरण में अब आप चाहे तो यात्रा कर सकती हैं। अगर आपकी किसी भी तरह की ऐसी योजना है, तो ये करने का यह सबसे अच्छा समय होगा।
एक बार जब आप तीसरी तिमाही में आ जाएंगी तो आपको दूर की यात्रा करने या ज्यादा दिन तक यात्रा करने की सला नहीं दी जाती। इसलिए दूसरी तिमाही ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आपको अपना पेट थोड़ा बढ़ा हुआ दिखाई देना शुरू होगा। जितना अधिक गर्भाश्य बढ़ेगा आपका पेट उतना ही बढ़ता हुआ आपको दिखाई देगा। आप जो महसूस कर रही हैं, अपने अनुभवों को अपने साथी से भी बांट सकती हैं।
ग्यारहवें हफ्ते में बच्चे का विकास
आपकी गर्भावस्था के ग्यारहवें सप्ताह में, बच्चे की शारीरिक बनावट की शुरूआत हो गई होगी। अब उसके विकास कीक प्रक्रिया उसके जन्म के दिन तक जारी रहेगी। बच्चे का सिर बच्चे के शरीर का एक प्रमुख हिस्सा है। वास्तव में, शरीर की लंबाई का आधा हिस्सा तो बच्चे के सिर की लंबाई होती है। हाथ और पैर की उंगलियां पूरी तरह से अलग हो गई हैं और बच्चे की हड्डियों कड़ी होनी शुरू हो गई हैं। यदि आप सोनोग्राम को देखेंगे तो त्वचा अब भी पारदर्शी है।
बच्चे का विकसित होना जारी है, लेकिन आप छठे या सातवें महीने तक बच्चे की लात महसूस करने में सक्षम नहीं होगी। इस चरण में बच्चा निगलने में सक्षम होगा और उसकी मूत्र प्रणाली भी काम करना शुरू कर देगी। यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन बच्चा अमनिओटिक द्रव पेशाब करता है और तरल पदार्थ लगातार बदला जाता है। सारे अंगों का अब पूर्ण तरह से निर्माण हो गया है।
आने वाले हफ्तों में ये सभी अंग सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देंगे। उनका आकार बढ़ेगा और समय के साथ उनके कार्य में अधिक बढ़ोतरी होती जाएगी। अगले तीन हफ्तों में बच्चे का आकार दोगुना हो जाएगा। नाल की रक्त वाहिकाओं का बढ़ना शुरू होगा और उससे बच्चे को अधिक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी, जिसकी उसके निरंतर वृद्धि के लिए जरूरत है।
आपके शरीर में परिवर्तन
- ग्यारहवें सप्ताह में आपके अपने शारीरिक स्वरूप में कुछ बदलाव दिखना शुरू होगा। आपका पेट अभी दिखना शुरु नहीं होगा, लेकिन वजन में बढ़ोतरी थोड़ी अधिक दिखाई देगी।
- कुछ महिलाओं में, उनके हाथ और पैरों के उंगलियों के नाखूनों में रंग में कुछ परिवर्तन का अनुभव हो सकता है। यह हार्मोन में परिवर्तन और रक्त परिसंचरण में वृद्धि के कारण होता है।
- बच्चे का आपके अंदर इतने जल्दी विकास हो रहा है, कि आप इसे बाहर की दुनिया को दिखाना चाहती है, लेकिन वो दिखता नहीं है, यह आपके लिए निराशाजनक हो सकती हैं, चिंता न करें यह जल्द ही होगा। बच्चा श्रोणि के आकार का हो गया है।
- अब आप गर्भाश्य को पेट के निचले हिस्से में बीच की जघन हड्डी के दाहिने में ऊपर महसूस कर सकते हैं। यह हमेशा ध्यान में रखें कि हर गर्भावस्था अलग होती है, कुछ महिलाओं को इस समय बच्चे की हलचल महसूस हो सकती है। अगर आपको नहीं होती, तो यह पूरी तरह सामान्य है, ज्यादातर महिलाओं को देर से बच्चे की हलचल महसूस होना शुरू होती है।
- बच्चे के विकास के कारण, शरीर पहले की अपेक्षा में अधिक गर्म महसूस होगा। जो रक्त के प्रवाह में वृद्धि के कारण है। इस कारण आप को हर समय प्यास लगनी शुरू हो सकती है। हमेशा अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और कैफीन पेय से दूर रहे, ये आपको और भी अधिक प्यासा बना सकते हैं। आपको पहली तिमाही में दो से पांच पाउंड वजन बढ़ने का अनुभव हो सकता है। डॉक्टर आपका और आपके बच्चे के वजन की निकट से निगरानी कर रहे हैं।
क्या उम्मीद की जाती है
- अब आप ग्यारावें सप्ताह में हैं, आप कुछ शारीरिक परिवर्तन बहुत जल्द शुरु होने की उम्मीद कर सकती हैं। कुछ महिलाओं में, पेट दिखाई देना शुरु होगा और दूसरों में इसके लिए कुछ और हफ्तें लग सकते हैं। आपकी डॉक्टर से अगली मुलाकात से, आप भ्रूण का नियमित मासिक सोनोग्राम होना शुरु होगा।
- आपके बच्चे में हर महीने परिवर्तन होते देखना यह गर्भावस्था का सबसे अच्छा हिस्सा है। बच्चे के दिल की धड़कन भी सुनी जा सकती है। बच्चे की एक मिनट में 150 दिल की धड़कन होती हैं। इन परीक्षणों से, डॉक्टरों बच्चे में किसी भी असामान्यताओं का पता लगाने में सक्षम होंगे। इस समय, अगर आपके गर्भ में एक से ज्यादा बच्चें हैं, तो ग्यारहवां सप्ताह यह बताने का समय है।
- डॉक्टर आपको एक सूची देंगे, जिसमें आपको कौन से खाद्य पदार्थ और पेय लेना चाहिए और किससे दूर रहना चाहिए यह बताया होगा। अब इस सूची के बारे में डॉक्टर से पूछने का समय है। वह सामान्य दवाओं की सूची भी दे सकते हैं, जो लना आपके लिए सुरक्षित होता है। प्रारंभ से ही आप क्या खा रही हैं, इसके बारे में सावधान रहना चाहिए।
सुझाव/सलाह
गर्भावस्था के ग्यारहवें सप्ताह में, आप पहली तिमाही के अंत में चल रही हैं। सुबह कि बीमारी कम हो गई है और आपको मानसिक और शारीरिक रुप से अच्छा लगना शुरू हो गया है। अब आपका गर्भावस्था पर एक नया दृष्टिकोण होगा। आपको गर्भावस्था अच्छी लगनी शुरू होगी और वास्तव में आप इसका आनंद लेना शुरू करेंगी। एक समय में केवल एक दिन के बारे में सोचे, बच्चे के जन्म में अभी समय है।
Read More Article On Pregnancy Weeks In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।