हाथों की रूखी त्‍वचा से राहत दें बादाम का सेवन

मौसम बदलने पर हाथों की त्‍वचा में रूखापन आना आम बात है। रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथों की रूखी त्‍वचा से राहत दें बादाम का सेवन

यदि आपके हाथों और शरीर के अन्‍य भागों की त्‍वचा रूखी है तो आपको बहुत देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आपको कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम बदलने पर आमतौर पर त्‍वचा में रूखापन आ जाता है। ऐसे में लापरवाही बरतना आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। हाथों की देखभाल के लिए बाजार में कई तरह के उत्‍पाद हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्‍ट भी हैं। आपके हाथों के लिए कौन सा प्रोडक्‍ट अच्‍छा रहेगा यह जानना मुश्किल होता है।

beautiful hand in hindi

इसे भी पढ़ें : फटे हाथों को मिनटों में खूबसूरत बनाने के आसान टिप्स



हाथों को नरम बनाने के लिए डायट में फल, दूध और पानी आदि का सेवन अधिक करें। साथ ही प्राकृतिक उपाय भी आजमाने चाहिए। इन्‍हें प्रयोग करने से त्‍वचा को नुकसान भी नहीं होता। इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक उपाय जिनसे आपके हाथ हमेशा नरम बने रहेंगे।

 

पानी ज्‍यादा से ज्‍यादा से पिएं

हाथों की त्‍वचा को नरम बनाने के लिए पानी पीना फायदेमंद रहेगा। दिन भर में तीन से चार लीटर पानी पीना आपके लिए कई तरह से लाभकारी साबित होगा। पानी पीने से आपकी त्‍वचा ही नरम नहीं रहेगी बल्कि इससे आपका शरीर भी अच्‍छा बना रहता है। कई बार पानी की कमी भी रूखेपन का कारण होती है।

 

नींबू लगाएं

हाथों में निखार लाने के लिए नींबू लगाएं। इसका सेवन भी फायदेमंद रहता है। नींबू के गुणों के बारे में आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकती हैं कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली सभी कंपनियां किसी न किसी रूप से अपने उत्‍पादों में नींबू के रस का प्रयोग करती हैं। नींबू एक ब्यूटी ऑक्‍सीडेंट फल है, जो त्वचा पर उम्र के असर को भी कम करता है।

 

ड्राई फ्रूट्स भी फायदेमंद

बादाम का तेल हाथों की त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी तरह मेवों में बादाम का सेवन त्‍वचा को कोमल बनाता है। इसमें कई पौषक तत्‍व होते हैं जो आपके हाथों को मुलायम बनाएं रखते हैं। आप चाहे तो हाथों पर बादाम तेल से मालिश भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : लंबा जीवन जीने के लिए खायें ये 7 ड्राई फ्रूट

दही दे ठंडक

रूखी त्‍वचा के लिए दूध का सेवन लाभकारी रहता है। इसी तरह हाथों की त्‍वचा में नमी लाने के लिए दही भी अच्‍छा विकल्‍प है। दही में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। यदि संभव हो तो प्रतिदिन दिन के भोजन में दही का सेवन करें।

 

फल और हरी सब्जियां

फल और हरी सब्जियों के सेवन से आपकी त्‍वचा चमकदार बनती है। सब्जियों में फाइबर पाया जाता है, फाइबर के सेवन से आपका पेट ठीक रहता है। वहीं पालक में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। हफ्ते में दो बार पालक का सेवन शरीर के अन्‍य भागों में पड़ने वाली झुर्रियों से राहत देता है।


शहद बनाए मुलायम हाथ

गुणों से भरपूर शहद को सबसे अच्‍छा प्राकृतिक पोषक आहार माना जाता है। शहद में एमिनो एसिड, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो आपकी त्‍वचा को निखार देते हैं। नहाने से पहले हाथों पर शहद का लेप लगा लें। इसे लगाने के 5-10 मिनट बाद स्‍नान कर लें।

 

गाजर भी गुणों से भरपूर

विशेषज्ञों का मानना है कि गाजर प्राकृतिक क्लींजर है। गाजर का जूस पीने और इसे कच्चा खाने से हाथों की त्‍वचा का रूखापन कम होता है। इसके सेवन हाथ-पैरों पर झुर्रियां कम पड़ती हैं। आप चाहे तो इसे सलाद में काटकर भी खा सकते हैं।


आपका चेहरा तो सुंदर है, लेकिन हाथों की त्‍वचा रूखी है। ऐसे में आपको बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं लगता। हाथों की रूखी त्‍वचा से छुटकारा पाने के लिए आप ऊपर दिए गए प्राकृतिक उपचारों को अपनाएं। इससे आपके हाथ कोमल और सुंदर बने रहेंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप 

Image Source : Getty

Read More Article On Hand Care In Hindi

 

Read Next

टैनिंग को 5 मिनट में दूर करने के लिए ट्राई शुगर स्‍क्रब!

Disclaimer