भरपूर नींद लेने वाले बच्चों को कभी नहीं होते ये 3 रोग

भरपूर नींद लेना हर किसी के लिए जरूरी होता है, फिर चाहे वह बच्चा हो या फिर बड़ा हो।
  • SHARE
  • FOLLOW
भरपूर नींद लेने वाले बच्चों को कभी नहीं होते ये 3 रोग

भरपूर नींद लेना हर किसी के लिए जरूरी होता है, फिर चाहे वह बच्चा हो या फिर बड़ा हो। बच्चे के विकास लिए जितना खाना, कसरत करना जरूरी होता है। पूरी नींद लेने से बच्चे न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं बल्कि कई परेशानियों से भी दूर रहते हैं। पूरी नींद लेने से दिन भर की थकान उतर जाती है। इससे बच्चे का मन पढ़ाई और अन्य कामों में भी लगता है और वह हर काम को अच्छे तरीके से कर पाता है। कई शोधों से यह बात भी सामने आई है कि दिमागी विकास के लिए बच्चों का भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए आपका बच्‍चा कितनी देर सोता है, इसका बात का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है।

इससे उसको कई छोटी और बड़ी बीमारियों नहीं होती। इसके अलावा भी पूरी नींद लेने के कई फायदे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस उम्र के बच्चों को कितने घंटे सोना चाहिए और पूरी नींद लेने के फायदे क्या होते हैं। अगर आपका बच्‍चा पर्याप्‍त नींद लेता है तो ठीक है। लेकिन अगर उसकी नींद, उसकी आयु व अवस्‍था के अनुसार सही नहीं है तो आपके लिए चिंता का‍ विषय है। अब सवाल यह उठता है कि क्या आप जानते हैं कि किस आयुवर्ग के बच्चे के लिए कितनी नींद लेना जरूरी है? अधिकतर माता-पिता को यह तो पता होता है कि उनके बच्‍चे को भरपूर नींद लेनी चाहिए लेकिन कितनी इस बात की जानकारी नहीं होती। बच्चे की सही नींद का पता होना माता-पिता की जानकारी के लिए बहुत जरूरी है। आइए नवजात से लेकर 10 साल तक के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : शिशु को नहलाते समय ध्यान रखें ये 5 बातें वर्ना हो सकती हैं कई परेशानियां

किस उम्र के लिए कितनी नींद

नवजात शिशु वैसे तो दिनभर सोते रहते हैं लेकिन अगर वो अपनी नींद को सुबह या फिर रात में किसी भी एक वक्त में पूरा करते हैं तो ये उनके लिए बहुत अच्छा रहता है। वहीं, 3 से 5 साल तक के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है। 6 साल तक का बच्चा अगर रात में 10 घंटे 25 मिनट सोता है तो वह उसकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। 7 साल के बच्चोंं को 10 घंटे 30 मिनट, 8 साल के बच्चों को 10 घंटे 11 मिनट, 9 साल के बच्चे को 10 घंटे सोना चाहिए। वहीं 11 से 13 साल के बच्चों का 9 घंटे तक सोना सही होता है। इतने घंटे सोना बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : घुटनों के बल चलना शिशुओें के विकास के लिए है जरूरी, मिलते हैं ये 5 लाभ

बीमारी मुक्त रहते हैं बच्चे

  • भरपूर नींद लेेने वाले बच्चों को रोगों से मुक्ति मिलती है।
  • भरपूर नींद सोने वालों में सर्दी जुकाम और अल्सर जैसी बीमारियां भी कम होती हैं।
  • पूरी नींद लेने वाले बच्चे चुस्ती एवं ताजगी महसूस करते हैं।
  • नींद की कमी के चलते बच्चे ओबेसिटी और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं की चपेट में आती है। लेकिन नींद की कमी से ये चीज दूर होती है। 
  • नींद की पूर्ति के चलते डिप्रेशन और अन्य मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
  • सोने और पूरी नींद लेने से बच्चों का पांचन तंत्र मजबूत होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Parenting In Hindi

Read Next

हर मां को जरूर बतानी चाहिए अपने बच्‍चों को ये 10 बातें

Disclaimer