ठंड के मौसम में अचानक हमारी भूख बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की राय में यह कोई समस्या नहीं है। असल में, तापमान में कमी होने के साथ अचानक से भूख बढ़ जाती है और हम अधिक खाने लगते हैं।
ठंड के मौसम में व्यक्ति अधिक वक्त तक आराम करता है और रात में भरपूर नींद लेता है जिसके कारण पाचन शक्ति सुचारु रूप से काम करती और व्यक्ति को अधिक भूख लगती है। अगर इस मौसम 1-2 किलो वजन बढ़ भी जाये तो इसे समस्या की तरह बिलकुल भी न लें। इस लेख में विस्तार से जानिये कि इस मौसम में भूख लगना क्यों नहीं है समस्या।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
दिल्ली की हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट की डायटीशियन गीतिका अहलुवालिया का कहना है कि ठंड में ज्यादा भूख लगने के चलते हम ज्यादा खा लेते है जिसके चलते सामान्य रूप से एक किग्रा तक वजन बढ़ जाता है। ठंड में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। जाहिर है कि इसके लिए शरीर को ज्यादा खाने की जरूरत पड़ती है।
इस प्रक्रिया में हमारे शरीर में सेल्फ-प्रिजर्वेशन मोड का खासा बड़ा योगदान होता है। ज्यादा ऊष्मा के लिए यही हमें ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता है। मोड से मस्तिष्क को जो संदेश मिलते हैं उनमें से ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट की प्रचुरता वाले भोजन की मांग होती है ताकि शरीर को जल्दी से जल्दी ऊर्जा मिल सके।
कैसे मिलती है शरीर को ऊर्जा
शर्करा और स्टार्च युक्त भोजन खून में शर्करा का स्तर बढ़ा देता है। इससे शरीर का ताप बढ़ जाता है। सर्दियों में यह चक्र लगातार चलता रहता है। ठंड के दिनों में छोटे होते दिन और सूर्य की कम रोशनी हमारी जैविक घड़ी की गति धीमी कर देती है। दूसरे शब्दों में कहें तो मस्तिष्क से निकलने वाले रसायन सेरोटोनिन का स्तर कम होने लगता है। सेरोटोनिन का स्तर सामान्य रखने के लिए हमें बार-बार खाने की जरूरत पड़ती है।
भूख लगे तो क्या खाएं
अहलुवालिया कहती हैं कि भूख लगने पर वह खाएं जो हमें ऊर्जा देने के साथ वजन पर भी नियंत्रण में रखे। इसके लिए गुड़-चिक्की से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह न केवल पेट भरे होने का एहसास कराती है बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसके अलावा टोस्ट की जगह पराठा या कार्न फ्लेक्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। ऐसी चीजें खाएं जिनमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा हो जैसे अंडा, दलिया, मछली आदि। ठंड में भूख मिटाने के लिए काबुली चने और ब्रोकली सलाद से बेहतर कुछ नहीं।
सुबह की शुरूआत पौष्टिक नाश्ते से कीजिए। खाने में भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कीजिए। इसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कीजिए। गरमागरम सूप लेना भी इन दिनों अच्छा रहता है।
ठंड के मौसम में भी भूख से अधिक न खायें, और एक बार में अधिक खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा कई टुकड़ों में खायें, सोने से दो घंटे पहले डिनर कीजिए।
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version