
शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित आहार के साथ ही नियमित तौर पर व्यायाम करें। फिट रहने के लिए जरूरी चीजों के बारे में जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
शारीरिक तौर पर फिट व्यक्ति का बीमार होने का खतरा कम होता है। आधुनिक जीवनशैली में काम का दबाव बढ़ने और अनियमित दिनचर्या का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। इस कारण लोग कम उम्र में ही बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।व्यस्त दिनचर्या के बीच यदि आप जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते। तो आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर भी फिट रह सकते हैं। फिट रहने के लिए कद-काठी ही ठीक होना जरूरी नहीं है, बल्कि इसके लिए बहुत सी चीजें मायने रखती हैं।
शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए, जो आपको स्वस्थ्य और सेहतमंद रखता है। साथ ही हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार व्यायाम करना बहुत जरूरी है। इस लेख के जरिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनके जरिए आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं।
खुद से वादा करें
फिट रहने के लिए जरूरी है कि आपका इरादा मजबूत होना चाहिए। कुछ लोग फिट रहना तो चाहते हैं लेकिन जरूरी दिनचर्या का पालन नहीं कर पाते। एक रूटीन बनाएं और उसे निभाने की हर संभव कोशिश करें। आपकी हर एक्टिविटी आपकी सेहत पर असर डालती हैं। वर्कआउट के लिए समय निकालें और अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें।
अपनी सीमाओं को जानें
फिट रहने के लिए जरूरी है कि आपको अपनी सीमाओं का पता होना चाहिए। आप क्या चाहते हैं यह आपको ही तय करना है। इसलिए अपने शरीर की क्षमता के मुताबिक वर्कआउट करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यदि आपका शरीर कमजोर है तो शुरू में कम व्यायाम करें। इसे आप धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
क्रंच करें
यदि आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो इसके लिए जिम में क्रंच करना सबसे अच्छा व्यायाम है। सेहत के लिए जरूरी चीजों को आपको अपनी आदत में शामिल करना होगा। यदि आप एक दिन में 30 क्रंच करते हैं तो आपका शरीर धीरे-धीरे पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगा। साथ ही आप फिट भी रहेंगे।
सुबह का टहलना
सुबह के समय तेज चाल से पैदल चलना बहुत से रोगों से दूर रखता है। सुबह के समय शुद्ध हवा में सांस लेने से स्वच्छ वायु शरीर के अंदर जाती है। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस समय पार्क में घूमने की आदत को दिनचर्या में नियमित करने की कोशिश करें। साथ ही यदि आप व्यायाम भी करते हैं तो यह सोने पर सुहागा होगा और इससे आप दिनभर तरो-ताजा महसूस करेंगे।
पोषक तत्व भरपूर मात्रा में लें
ओवरइटिंग करना गलत है और यह आपके फिट रहने के लक्ष्य को प्रभावित कर सकती हैं। वर्क आउट करने के साथ ही आपको ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व उचित मात्रा में हो। खाने-पीने का समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।
Read More Articles On Sports Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।