अपने बेडरूम को बनाएं हेल्दी, नही तो हो सकती है कई परेशानियां

हम कई बार अपने काम के कारण अपनी बेडरूम को स्वच्छ व हेल्दी नहीं बनाते है। जानिए बेडरूम को कैसे बनाएं स्वस्थ ताकि न हो किसी तरह कि परेशानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
अपने बेडरूम को बनाएं हेल्दी, नही तो हो सकती है कई परेशानियां

इंसान जिस तरह से अपनी स्वास्थ्य की देखभाल करता है। अपनी कीमती चीजों कि देखभाल करता है। ठीक उसी तरह इंसान को अपने बेडरूम (शयनकक्ष) की भी देखभाल करनी चाहिए। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति अपने व्यस्त जीवन में इसका ख्याल नहीं रख पाता है। उन्हें ऐसा लगता है कि बेडरूम की देखभाल की कोई खास जरूरत नही है। पर उन्हें यह नही पता होता है कि इसके कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी भी दिक्कतें आ सकती है। कई बार हम अपने काम से थके होते है और आराम करना चाहते है पर बेडरूम में अच्छे गद्दे ना होने से हमे अच्छी नींद नही आती है। ये परेशानियां अनिद्रा का कारण बन जाती है। अनिद्रा से धीरे-धीरे कई खतरनाक बीमारियां इंसान को घेर लेती है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप अपने बेडरूम को हेल्दी बनाकर रख सकते हैं। 

क्या करें कि बेडरूम बने हेल्दी

bedroom

सही गद्दे का करें चुनाव: 

हमे हमेशा बेडरूम में सबसे अधिक समस्या गद्दे कि वजह से होती। सही मानक के गद्दे न होने के कारण हमे अपनी नींद से समझौता करना पड़ता है। जिसकी वजह से हमे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उठानी पड़ती है। गद्दे लेते वक्त हमे हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह ग्लोबल ऑरगेनिक टेक्सटाइल स्टैण्डर्ड से मान्यता प्राप्त हो। इसके अतिरिक्त हमें कभी भी सुगंधित या रोगाणुरोधी गद्दे नहीं लेना चाहिए। 

तापमान का रखे ख्याल: 

एक हेल्दी बेडरूम बनाने के लिए हमे हमेशा उसके तापमान का ध्यान रखना चाहिए। सामन्य तौर पर लोग इन चीजों पर ध्यान नही देते है। जिसकी वजह से उनकी शारीरिक थकान सही से खत्म नहीं हो पाती है। औऱ वो आराम के बाद भी खुद को थका हुआ महसूस करते है। इसीलिए हमे हमेशा बेडरूम का तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस रखना चहिए। ये तापमान स्वस्थ बेडरूम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस तापमान में आराम करने से व्यक्ति कि थकान भी जल्दी दूर होती हैं। 

साफ-सफाई का रखें ख्याल:

बेडरूम का साफ होना हमारे लिए काफी जरूरी है। क्योंकि गंदगी होने से कई तरह की बीमारियां होने का डर होता है। इसीलिए हमे हमेशा अपने बेड व अपने बेडरूम की साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए। साफ-सफाई के लिए हम वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि इसकी मदद से हम अपने बडरूम की हर कोने को अच्छे तरह से साफ कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप अपने बेडरूम की दीवारों विनिगर कि मदद से साफ कर सकते है। इसके लिए थोड़े विनिगर को पानी में मिलाएं। फिर इस मिश्रण में कपड़े को भिगोएँ और अपनी दीवारों को साफ करें। 

अपने बेडरूम में कभी न करें स्मोक:

अगर आपको अपने बेडरूम को स्वच्छ व स्वस्थ बनाकर रखना है तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने बेडरूम में कभी स्मोक न करें। स्मोकिंग खुद ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है व इससे निकलने वाला धुआं आपके बेडरूम के माहौल को खराब कर सकती है। दरअसल स्मोकिंग के दौरान सिगरेट से निकलने वाला धुंआ बेडरूम के फर्नीशिंग्स में चिपक जाता है औऱ बेड रुम को अशुद्ध बना देता है। इसलिए बेडरूम को और खुद को स्वस्थ रखने के लिए स्मोकिंग नही करनी चाहिए। 

सजावट व लाइट का रखें खास ध्यान:

जब भी कोई व्यक्ति अपने कमरे में जाता है तो सबसे पहली उसकी नजर कमरें की सजावट व वहां कि लाइटों पर जाती है। बेडरूम को अच्छी तरह से सजाकर रखनें से बेडरूम का माहौल भी अच्छा रहता है। बेडरूम में हम आराम करते है औऱ सोते है इसलिए हमे हमेशा बेडरूम में धीमी जलने वाली लाइटो का इस्तेमाल करना चाहिए। 

एक स्वस्थ जीवन जीने में बेडरूम (शयनकक्ष) का अच्छा होना काफी जरूरी है। क्योंकि हम जितने सही तरीके से आराम करेंगे उतने ही सही तरीके से कार्य कर पाएंगे।

Read More Articles On Mind Body In Hindi

Read Next

Ear Massage: सिरदर्द से लेकर तनाव दूर करने और अनिद्रा से राहत पाने में मददगार है रोजाना कानों की मसाज करना

Disclaimer