हार्मोंस को संतुलित रखना क्‍यों जरूरी है, जानिए एक्‍सपर्ट की राय

तेज रफ्तार जिंदगी में आर्थिक दबाव, बढ़ती महंगाई और अनियमित खानपान की वजह से व्यक्ति अक्सर तनाव में रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्मोंस को संतुलित रखना क्‍यों जरूरी है, जानिए एक्‍सपर्ट की राय


तेज रफ्तार जिंदगी में आर्थिक दबाव, बढ़ती महंगाई और अनियमित खानपान की वजह से व्यक्ति अक्सर तनाव में रहता है। जिसके चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ता है और हॉर्मोन्स में अनियमितता आती है। जिसके चलते पुरुषों में सबसे पहले टेस्टोस्टेरॉन और महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन में अस्थिरता आने लगती है। इसके साथ ही वजन का बढ़ना और घटना भी आम बात हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : जिम करने के बाद जरूर खाएं ये 5 चीजें

 

अगर व्‍यक्ति का हॉर्मोन बैलेंस नहीं है तो वह कभी स्वस्थ नहीं रह सकता है। क्योंकि हॉर्मोन का सीधा संबंध हमारी सेक्स की क्षमता, रक्त संचरण, मांसपेशियों के विकास के साथ साथ एकाग्रता, मूड और स्मृति को प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी भागदौड़ भरी जिंदगी में विशेष रूप से अपने खानपान पर ध्यान रखें।

आजकल खानपान से लेकर रहन-सहन तक सभी चीजों में बदलाव देखने को मिल रही है। इसलिए ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपने खान-पान में प्रोटीन, ओमेगा 3, ओमेगा 6, कैल्शियम, फाइबर, आयरन युक्‍त चीजों का प्रयोग कीजिए। ये एसे पोषक तत्‍व है जो हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं में फाइब्रायड की शिकायत

इसके इस्तेमाल से हमारे हॉर्मोन्स बैलेंस होने के साथ ही हम तनाव रहित होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये पोषक तत्‍व मिलेंगे कैसे? तो इसके लिए आपको किसी स्‍टोर से मल्‍टीविटमिन की गोली या सिरप लेने की जरूरत नहीं है, बस आपको खाने में हरी सब्जियां, दालें, अंडा, दूध, अं‍कुरित अनाज, मांस, मछली आदि चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके साथ ही प्रतिदिन योग और एक्‍सरसाइज़ जरूर करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

 

Read Next

सोने से पहले इसे लें एक चम्मच, रहेंगें हमेशा तरोताजा!

Disclaimer