भागदौड और थकान भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को लेकर लोग बहुत परेशान रहते हैं जिसका प्रमुख कारण खान-पान में अनियमितता है। अति व्यस्त दिनचर्या होने के कारण लोग अपने खाने में न तो जरूरी तत्वों की तरफ ध्यान रख पाते हैं और न ही शारीरिक व्यायाम के लिए। लोग लगभग पूरी तरह से फास्ट फूड पर निर्भर हो गए हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। लेकिन यह तर्क गलत है कि संतुलित भोजन खाने से ही स्वास्थ्य सही रहता है। अगर आप खाना चबाकर अच्छे से नहीं खाएंगे तो भी आपका भार असंतुलित होगा। अगर भोजन करने का सही तरीका मालूम हो जाए तो भारत में कुल प्रयोग होने वाले खाद्यान्न का पांचवा हिस्सा बचाया जा सकता है। आइए खाना खाते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानें।
चबाकर खाएं
वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। अक्सर पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग 10-15 बार चबाकर जल्दी-जल्दी खाना खा लेते हैं। चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढती है तथा पेट की कई बीमारियां नहीं होती। पुरूष की अपेक्षा महिलाएं अपना खाना ज्यादा चबाकर खाती हैं।
भूख लगने पर ही खाएं
कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नही कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं और खाना अच्छे से पच नहीं पाता है।
नियमित अंतराल पर खाएं
खाने के बीच में कम से कम 3 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि के भोजन के पचने में समय लगता है इसलिए डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। नियमित रूप से दिन में तीन बार भोजन करने से एकाग्रता बढती है।
खाने से पहले हाथ धो लें
भोजन से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरीके से धो लें। जिससे हाथ में मौजूद बैक्टीरिया आपके खाने के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर नुकसान न पहुचाएं।
बैठकर खाएं
भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पडता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।
खाते वक्त पानी न पिएं
भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।
एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं
वर्कआउट या एक्सारसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर में आने दें उसके बाद ही खाना खाएं।
अच्छे से खाने के फायदे
याद्दास्त पर असर
अच्छी तरीके से चबाकर खाने से एकाग्रता बढती है और सुबह के नाश्तें में अंडों को शामिल करने से दिनभर जोश रहता है। भोजन में अखरोट, कद्दू और मछली शामिल करने से याद्दास्त बढती है।
मधुमेह से बचाव
खाने के तरीके में बदलाव करके मधुमेह से बचा जा सकता है। धीरे-धीरे और चबाकर खाने से ग्लूकोज को जोडने का काम दोगुनी गति से होता है जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है।
मोटापा दूर करें
भूखा रहने से वजन कम नही होता बल्कि वजन बढने का खतरा बढ जाता है। दिनभर में अगर हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढने लगता है।
Image Courtesy : Getty Images
Read More Articles on Diet and Nutrition in Hindi
Read Next
भोजन पकाने की सही विधि जानिए
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version