आधुनिक जिंदगी को यदि कंप्यूटर युग माना जाए तो गलत नही होगा। कंप्यूटर आज की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने के खतरे भी बहुत हैं। जहां कंप्यूटर की जरूरत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ ज्यादा देर कंप्यूटर पर काम करने से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी इजाफा हो रहा है। आइए हम आप को बताते है कि कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने के क्या-क्या खतरे है।
कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने सें उत्पन्न समस्याएं
- कंप्यूटर पर अधिकतर लोग झुक कर काम करते हैं, जिसकी वजह से गर्दन, कमर और पीठ में अकड़न जैसी समस्या होती है। रोज अधिक समय तक कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को गर्दन एवं कमर दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई बार समस्या इतनी बढ जाती है कि डाक्टर की मदद लेनी पड़ती है।
- कंप्यूटर की स्क्रीन आंखों के काफी नजदीक होती है, स्क्रीन के नजदीक होने से आंखो को नुकसान होता है। आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम नामक बीमारी भी हो जाती है। युवाओं में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती हैं।
- कंप्यूटर पर उंगलियों के ज्यादा इस्तेमाल के कारण, कलाइयों एवं उंगलियों को बेकार कर देने वाली कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। हाथों में सुन्नपन, चीजों को पकडऩे में कमजोरी, हाथ को कंधे तक उठाने में दर्द तथा अंगूठे, तर्जनी एवं मध्यमा में संवेदना की कमी जैसे लक्षण इस बीमारी के संकेत हैं।
- जो लोग कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें अन्य लोगों कें मुकाबले दिल की बीमारी होने का खतरा दोगुना हो जाता है।
- लंबे समय तक सीट पर बैठे रहने से कमर के बेतरतीब रूप से चौड़े होने और अनावश्यक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जमा होने का खतरा भी बना रहता है।
- कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताने वाले कम से कम रोजाना 10 घंटे कुर्सी पर बैठते हैं और कुछ तो अपना लंच करने के लिए भी अपने सीट से नहीं उठते। ऐसे लोग डेमेंसिया के शिकार हो जाते हैं।
क्या करें
आइये जानें कि कंप्यूटर पर काम करने के साथ-साथ आप सेहत को भी कैसे ठीक रख सकते हैं।
- लोग जो कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें हर 1 घंटे के बाद उठकर थोड़ी दूर टहल लेना चाहिए।
- कंप्यूटर पर काम करने के समय बैठने की स्थिति ठीक होनी चाहिए।
- कंप्यूटर पर काम करते समय 40 मिनट में ब्रेक ले लेना चाहिए। लगातार कम्प्यूटर पर काम करने से आंखों में विकार आ सकता है।
- कंप्यूटर पर काम करते समय एक ही मुद्रा में लगातार न बैठैं। बीच-बीच में मुद्रा को बदलते रहे।
- आंखों को आराम देने के लिए एक घंटे बाद अपनी आंखों को कंप्यूटर से हटा लेनी चाहिए। साथ ही दो मिनट के लिए अपनी आंखें बंद करके बैठना चाहिए।
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version