सेब का सिरका और शहद का इस्तेमाल आमतौर पर लोग वजन घटाने, हृद्य रोग, त्वचा रोग, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में करते हैं। लेकिन इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से आपके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

"/>

ह्रदय और त्वचा रोगों में काफी फायदेमंद होता है सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना

सेब का सिरका और शहद का इस्तेमाल आमतौर पर लोग वजन घटाने, हृद्य रोग, त्वचा रोग, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में करते हैं। लेकिन इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से आपके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

धीरज सिंह राणा
Written by: धीरज सिंह राणाUpdated at: Aug 26, 2019 13:42 IST
ह्रदय और त्वचा रोगों में काफी फायदेमंद होता है सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीना

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

सेब का सिरका और शहद का इस्तेमाल काफी वर्षों से कई प्रकार के बीमारियों के इलाज के रूप में किया जा रहा है, इनमें कई तरह के पोषक तत्व और एंटी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है, इन दोनों का मिश्रण वजन घटाने, हृद्य रोग, ब्लड शुगर, एलर्जी और सर्दी जैसे समस्याओं में काफी फायदेमंद होते हैं। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड की वजह से इसका स्वाद खट्टा होता है, और शहद का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज, कैल्सियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके मिश्रण का सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सेब का सिरका और शहद का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलता है। इसमें ब्लड शुगर कम करने के गुण होते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से नहीं बढ़ता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एसिडिक एसिड भूख को कम करने में मदद करता है, और मोटापे को कम करता है। एक अध्ययन के अनुसार 2 चम्मच सेब के सिरके को 500 मिलीलीटर पानी में मिलाकर पीने से शरीर का 0.9% फैट कम होता है और प्रतिदिन पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।

एलर्जी और सर्दी के लक्षणों को घटाए

शहद और सेब का सिरका दोनों को प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल माना जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। शहद के सेवन से आपको एलर्जी से राहत मिलता है, ये राइनाइटिस और फीवर के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। शहद और सिरका सर्दी-खांसी के लक्षणों को भी कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन को दूर कर पाचन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जो आपको सर्दी और जुकाम से लड़ने में मदद कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य में फायदेमंद

सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कता है। इसमें पेक्टिन और क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर से खराब कोलेस्ट्रॉल(LDL) को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल ठीक रहने से आपके हृदय का स्वास्थ्य भी बना रहता है। शहद में पोटेशियम और सोडियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं। इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो रक्त के प्रवाह में सुधार कर, रक्त के थक्कों को रोकता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: फिटनेस और हेल्थ, दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 नट्स और बीज, जाने इन्हें रोजाना खाने के फायदे

इसे भी पढ़ें: थका-थका सा लगने पर इन 5 फूड के सेवन से मिलेगी तुरंत एनर्जी, शरीर रहेगा ऊर्जावान

पाचन में मददगार

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने से आपका पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहता है। यह पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया को विकसित करने में मदद करता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करती है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer