
दौड़ते समय क्या आप जल्दी थक जाते हैं, तो आइये हम आपको बताते हैं की कैसे आप एक अच्छे धावक बन सकते हैं? इस ट्रिक्स के माध्यम से आप अपने दौड़ने की स्किल को बेहतर बना सकते हैं।
दौड़ना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये बात हम सभी जानते हैं। खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के हम में से ज्यादातर लोग सुबह या शाम को दौड़ लगाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को निरंतर और नियमित रूप से दौड़ना बहुत ही मुश्किल काम लगता होगा। यानि कि आप जल्दी थक जाते होंगे, तो आइये हम आपको बताते हैं की कैसे आप एक अच्छे धावक बन सकते हैं? इस ट्रिक्स के माध्यम से आप अपने दौड़ने की स्किल को बेहतर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जिम जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी बात
इसे भी पढ़ें : इन 3 कारणों से रात में भी करें वर्कआउट
अच्छा आहार
अच्छा धावक बनने के लिए अच्छा आहार होना बहुत जरुरी है, भोजन में अधिक-से-अधिक कैल्शियम और विटामिन को शामिल करें। दौड़ने के लिए आपका स्वस्थ होना आवश्यक है। जंक फूड से दूर रहें, अधिक-से-अधिक पानी पीएं, पर्याप्त मात्रा में सब्जियों और फलों का सेवन करना तथा नियमित दिनचर्या का पालन करना आवश्यक है।
अन्य तरीके अपनाएं
दौड़ने के साथ-साथ फिट रहने के अन्य सभी तरीकों को भी अपनाएं, जैसे पैदल चलना, तैराकी और साइकिलिंग आदि। फुटबाल, बेसबाल और बास्केटबाल आदि खेलों में भाग लें। कोई भी ऐसा खेल या गतिविधि जिसमें एरोबिक व्यायाम शामिल हो आपके लिए लाभदायक होगा।
वार्म-अप जरुर करें
दौड़ने से पहले या फिर किसी भी व्यायाम को करने से पहले वार्म अप जरूर करें। ऐसा करने से आपकी सभी मासपेशियों में जरुरी खिंचाव उत्पन्न होगा जिससे कि आप सकुशल व्यायाम कर पाएंगें। एक अच्छा वार्म अप स्ट्रेचिंग से शुरु होता है, यह दौड़ने से पहले करना बहुत प्रभावी होता है।
अच्छी तरह सांस लें
दौड़ते समय जितनी संभव हो नाक से गहरी सांस लें फिर इसे संतुलित तरह से मुहँ से छोड़ें। सांस की सहायता से अपने आप को गति प्रदान करें। उदाहरण के लिए, पहले दो-तीन हल्की सांस लें फिर इसे छोड़ें। आराम को छोड़ अपने आप को गतिशील बनाने का प्रयास करें।
हाइड्रेटड रहें
हमें जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है और इसके लिए हमें लगभग 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। दौड़ शुरु करने से पहले कम-से-कम 1 गिलास पानी अवश्य पीयें। यदि आपके पास पानी की बोतल है तो इसे भर लें तथा दौड़ते समय बीच-बीच में घूंट भरते रहें।
स्ट्रेटजी अपनाएं
अपनी दौड़ को जॉगिंग से शुरु करें। धीरे-धीरे अपनी गति तब तक बढ़ायें जब तक यह आपकी हृदय गति के अनुरूप न हो जाए। जब आप थकने लगें तो बेहतर महसूस करने के लिए धीरे-धीरे गति कम करते हुए वापस जॉगिंग की स्थिति में आ जाएं। ताज़गी बनाए रखने के लिए ठंडे पानी की घूंट भरें और तब तक दौड़ते रहें जब तक आप अपनी मंज़िल तक न पहुँच जाएं। यदि आप अभी भी बिना थके जॉगिंग कर पा रहे हैं तो अपनी गति फिर से बढ़ाएं। लेकिन बहुत तेज न दौड़ें।
दौड़ को जारी रखें
थकने की स्थिति में भी रुके नहीं और धीरे-धीरे जॉगिंग करते रहें। हालांकि जब आप अत्यधिक हीट महसूस करें तो तुरंत अपनी गति कम कर दें और तेज चलने की स्थिति में आ जाएं। यदि आप दर्द महसूस करने लगें तो आप समझ जाइए कि आप बहुत अधिक प्रयास कर रहे हैं। अपने मनोबल और शारीरिक ताकत को बनाए रखें। ऐसा करने से आप बहुत दूर तक जा पाएंगें। इस दौरान संगीत का सहारा ले सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articals on Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।