तनाव दूर करने के लिए करें बांसुरी योग

दिल और दिमाग को सुकून देने वाली बांसुरी से आप अपने तनाव को भी दूर कर सकते हैं। यानी बांसुरी की धुन आपके तनाव को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है। इस आसन को बांसुरी योग कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
तनाव दूर करने के लिए करें बांसुरी योग


जिस बांसुरी की धुन में भगवान कृष्‍ण गोपियों और पशु-पक्षियों को मोहपाश में बांध लिया करते थे, उसका उपयोग आज की जीवनशैली से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। जीं हां दिल और दिमाग को सुकून देने वाली बांसुरी से आप अपने तनाव को भी दूर कर सकते हैं। यानी बांसुरी की धुन आपके तनाव को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है। इस आसन को बांसुरी योग कहा जाता है। आइए जानें आखिर क्‍या है बांसुरी योग और इससे तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है।

flute yoga in hindi

बांसुरी योग का उत्पत्ति एस. व्यास योग यूनिवर्सिटी ने किया है। यह पारम्परिक योग का मिलाजुला रूप है। इस योग में बांसुरी की धुनों पर सांसों पर नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है। यह योग और बांसुरी का मेल है जो 40 मिनट के सेशन में मानसिक तनाव को कम करता है और आराम पहुंचाता है। इस योग के माध्‍यम से आपको करीब आठ घंटे की नींद तक का आराम मिल सकता है।


बांसुरी योग की विधि

बांसुरी योग करने के लिए सीधे खड़े हो जायें और दोनों हाथों को दोनों तरफ 90 डिग्री के कोण पर रखें। फिर बांसुरी की धुन पर हाथों को गोलाकार घुमाएं। इसके बाद ओंकार शब्द का उच्चारण करें। इसी मुद्रा में कुछ देर तक ध्यान की मुद्रा में बैठे रहें।


बांसुरी योग के लाभ

बंसी योग से आपकी थकान और तनाव तो कम होता ही है, साथ ही यह शारीरिक और मानसिक रूप से भी काफी मददगार होता है।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

Image Source : Getty & i.ytimg.com

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

इन योगासनों की मदद से आंखें बनेंगी सुंदर और तेज़

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version