मीठी नीम का ये 1 घरेलू उपचार करेगा कमजोर आंखों का इलाज

नीम एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो किसी को भी पसंद नहीं होता। लेकिन क्या आफ जानते हैं कि मीठी नीम की पत्तियों से आप अपनी आंखों का उपचार कर सकते हैं। यूं तो आपको हर घर में काम में आने वाले सभी मसाले दिखाई देंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
मीठी नीम का ये 1 घरेलू उपचार करेगा कमजोर आंखों का इलाज


नीम एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो किसी को भी पसंद नहीं होता। लेकिन क्या आफ जानते हैं कि मीठी नीम की पत्तियों से आप अपनी आंखों का उपचार कर सकते हैं। यूं तो आपको हर घर में काम में आने वाले सभी मसाले दिखाई देंगे। लेकिन मीठी नीम जैसी औषधीय आपको हर घर में नहीं मिलेगी। मीठी नीम में वह सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो आपके बालों के लिए और आंखों की समस्या को दूर भगाने के लिए पाए जाते हैं।

meethi neem

इसके नियमित उपयोग से आप आंखों की हर तरह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। मीठी नीम आपको हर सीजन में उपलब्ध है। मीठी नीम में आपको विटामिन बी1, बी3, बी9 और सी पाया जाता है। साथ ही इसमें आपको आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। जिन लोगों को सही रक्तचाप न होने की समस्या रहती है, वे अगर रोज 7 से 8 मीठी नीम के पत्ते सुबह खाली पेट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः स्वस्थ और तेज आंखों के लिए वरदान हैं ये 2 योगासन!

वहीं अगर किसी को आंव या दस्त की समस्या हो, तो मीठी नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उसके सेवन करें, इससे लगे दस्त ठीक हो जाएंगे। वहीं, मीठी नीम वैसे तो कई रोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है, लेकिन आंखों के लिए ये सबसे फायदेमंद होती है।

मीठी नीम

मीठी नीम एक ऐसी सामग्री है, जिसे खाने से आपकी आंखों को काफी लाभ मिलेगा। मीठी नीम के पत्तों का चुर्ण बना लें और रोज सुबह 1 चम्मच सुबह खाली पेट उसे साधारण पानी के साथ लें। इससे आपकी आंखों की समस्या दूर होगी। लेकिन ध्यान रहे आपको पहले पत्तों को धूप में सुखाना होगा, इसके बाद ही आप मीठी नीम के पत्तों का चुर्ण बना सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होता है। यह काफी दिनों तक सुरक्षित रहता है।

इसे भी पढ़ेंः पानी से करें आंखों के हर रोग को दूर, जानें कैसे?

उम्र चाहे कोई भी क्यों न हो आंखों की समस्या होना सभी के लिए एक आम परेशानी बन चुकी है। लेकिन अब मीठी नीम का चुर्ण खाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह आपके बालों को भी घना बनाने में मदद करेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Eye Care Related Articles In Hindi

 

Read Next

स्वस्थ और तेज आंखों के लिए वरदान हैं ये 2 योगासन!

Disclaimer