हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है डिप्रेशन, जानिये क्या हैं खतरे

कुछ बीमारियों के कारण भी दिल की कई परेशानियां हो सकती हैं। दिल की बीमारी में तनाव और अवसाद खतरनाक होता है। अवसाद यानि डिप्रेशन के कारण दिल की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और कई बार जानलेवा भी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है डिप्रेशन, जानिये क्या हैं खतरे


भारत में हाल के कुछ वर्षों में दिल की बीमारी तेजी से बढ़ी है। इसका मुख्य कारण लोगों का अस्वस्थ खान-पान और अनियमित जीवनशैली है। दिल की बीमारियों में हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक आदि हैं। कुछ बीमारियों के कारण भी दिल की कई परेशानियां हो सकती हैं। दिल की बीमारी में तनाव और अवसाद खतरनाक होता है। अवसाद यानि डिप्रेशन के कारण दिल की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और कई बार जानलेवा भी हो सकती है। एक शोध के मुताबिक दिल के हर पांच में से एक मरीज को गंभीर डिप्रेशन की समस्या होती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार गुस्से, चिड़चिडेपन और दुश्मनी के रूप में नकारात्मक भावनाएं रक्‍तचाप को बढ़ाती हैं। डिप्रेशन से ग्रसित लोगों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका चार गुना ज्‍यादा होती है।

बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

डिप्रेशन और दिल की बीमारियां एक दूसरे से बहुत हद तक जुड़ी हुई हैं। कई बार डिप्रेशन ही दिल की बीमारियों की वजह होता है। इसलिए डिप्रेशन से बचाव जरूरी है। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि हार्ट अटैक के मरीजों में डिप्रेशन कॉमन पाया गया है। ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक उसी समय आता है जब वो गहरे अवसाद में होते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य आदतें भी हैं जो दिल की बीमारियों के लिए बहुत खतरनाक होती हैं।

इसे भी पढ़ें:- दिल को रखना है लंबे समय तक स्वस्थ, तो याद रखिये ये 7 बातें

कम शारीरिक मेहनत

हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी खाना है उतना ही जरूरी इस खाने से मिली ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना है। स्वस्थ दिल के लिए दिनभर में 500 से 950 कैलोरी जलाने के लिए पर्याप्‍त शारीरिक गतिविधि की जरूरत होती है। यदि आप शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं तो ऐसे में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित व्यायाम करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ी का प्रयोग करें और आउट डोर गेम्स खेलें।

वजन रखें नियंत्रित

अगर आपको दिल की बीमारियों को दूर रखना है तो इसके लिए मोटापे को खुद से दूर रखना होगा। मोटापा आदत नहीं है, यह गलत खान-पान और अनियमित जीवन शैली का परिणाम है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार मोटापा उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्‍तचाप और इन्‍सुलिन रेजिस्टेंस का नेतृत्व करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें:- शरीर में होने वाले ये बदलाव ह्रदय रोग के हैं संकेत

जंक और फास्ट फूड्स का सेवन

लो कोलेस्‍ट्रॉल आहार दिल का सबसे अच्‍छा दोस्‍त होता है। परिष्कृत शर्करा और ट्रांस फैट से भरपूर आहार हृदय रोग की समस्या बढ़ाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से भी हृदय रोग की आशंका बढ़ जाती हैं।

सिगरेट-शराब का सेवन

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक शराब का अधिक सेवन उच्च रक्‍तचाप और दिल के फेल होने का कारण बन सकता है। शराब का सेवन दिल के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान की आदत कई स्वास्थ्य संबंधी रोगों के साथ ही हृदय रोग का कारण भी बन सकती है। धूम्रपान से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यह आपके हृदय को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे बुरी आदत है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Heart Health in Hindi

Read Next

हार्ट अटैक या मायोकार्डियल इंफार्कशन में जानलेवा हो सकती हैं आपकी ये आदतें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version