च्यवनप्राश नहीं, ये 5 सस्ते फूड्स बढ़ाते हैं बच्चों की याद्दाश्‍त

हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का दिमाग पढ़ने-लिखने के साथ ही अन्य चीजों में भी काफी तेज रहे।
  • SHARE
  • FOLLOW
च्यवनप्राश नहीं, ये 5 सस्ते फूड्स बढ़ाते हैं बच्चों की याद्दाश्‍त

हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का दिमाग पढ़ने-लिखने के साथ ही अन्य चीजों में भी काफी तेज रहे। लेकिन ऐसा कैसे तो ये किसी को पता नहीं होता है। कुछ लोग इसके लिए च्यवनप्राश और कई तरह की दवाईयों और कैप्सूल्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि इन चीजों के अलावा आप अपने बच्चों को कुछ फूड्स खिलाकर भी उनकी मैमोरी बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से ना सिर्फ आपके बच्चे की मैमोरी बढ़ेगी बल्कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे।

अजवाइन की पत्तियां 

अजवाइन की पत्तियां मैमोरी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। अजवाइन की पत्तियां अरोमा थैरेपी में भी इस्तेमाल की जाती है। इन पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज बनाने में मदद करते हैं। दिमागी शक्ति के विकास के लिए अजवाइन की पत्तियों खाना बेहतर रिजल्ट दे सकता है।

मूंगफली

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है। इसमें विटामिन B3 और भरपूर मात्रा में ऊर्जा होताी है। जो हमारे दिमाग को तेज बनाता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। एक तरह से इसे ब्रेन ड्राई फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व दिमाग के काम करने की शक्ति को बढ़ाते हैं जिससे भूलने की बीमारी, डिप्रेशन, टेंशन आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं।

काजू 

काजू संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें B1 और फोलिक एसिड भरपूर होता है। दिमाग को तेज बनाने के लिए काजू काफी बेहतर है। इसमें कई शक्तिशाली पौष्टिक पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग को तेज करने में काफी मददगार होते हैं। अगर आप काजू को दूध के साथ खाते हैं तो यह आपके स्मरण शक्ति को दोगुना कर सकता है।

बादाम 

इसमें विटामिन E मौजूद होता है। इससे धीरे-धीरे बच्चों के दिमाग का विकास होगा। स्मरणशक्ति भी बढ़ेगी और शरीर भी तंदुरुस्त रहेगा। नियमित रूप से बादाम खाने से याददाश्त अच्छी होती है। सोने से पहले 3 से 4 बादाम भिगो दें। इसे सुबह बच्चों को खाली पेट छिलके हटाकर खिलाने से मेमोरी पावर बढ़ती है।

अखरोट 

अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। अखरोट को फोड़ने पर यह अन्दर से मनुष्य के दिमाग की तरह दिखता है। सिर्फ दिमाग की तरह दिखने की वजह से इसे ब्रेन फूड नहीं कहा जाता, बल्कि इसके गुण कमाल के हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से भूलने की आदत दूर होती है और याददाश्त तेज होती है।

ऑलिव ऑयल 

ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल आपको सिर्फ अच्छी स्किन ही नहीं देता, बल्कि यह दिमाग तेज करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से याददाश्त को बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Parenting In Hindi

Read Next

बच्चा करें ये 5 हरकतें, तो समझ लें छिपा रहा है कोई बड़ी बात!

Disclaimer