हॉलैंड विश्वविद्यालय में हुए एक शोध के मुताबिक जिसके शरीर में जितना शुगर होगा, वो व्यकित उतनी ही जल्दी बुढ़ापे की ओर बढ़ेगा। आज हम आपको चीनी के नुकसान के बारे में तो बताएंगे, साथ ही इसके अच्छे विकल्प से भी अवगत कराएंगे।
चीनी खाने के नुकसान
1. चीनी के प्रयोग से उच्च रक्तचाप की भी समस्या हो सकती है। एक शोध के अनुसार चीनी से प्राप्त 25 कैलोरी आपके शरीर में हार्ट अटैक होने की संभावनाओं को 3 गुना बढ़ा देता है।
2. इसके ज्यादा प्रयोग से व्यक्ति खुद को तनावग्रस्त महसूस करता है। और धीरे-धीरे मूड-स्वींग की समस्या से ग्रसित हो जाता है।
3. इसके साथ ही तनाव की वजह से आप चीजों को भूलने लगते हैं। ऐसा होने से लोग आपको भुलक्कड़ कहने लगते हैं।
4. चीनी से त्वचा के टिशू टूटते हैं जिसकी वजह से पिंपल बढ़ने लगते हैं और साथ ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है।
5. अत्याधिक चीनी के इस्तेमाल से लोग मोटापे से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए हमेशा चीनी का संतुलित प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ेंः ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के उपाय
ब्राउन शुगर
अगर आप स्वाद के साथ बहुत अधिक समझौता नहीं कर सकते तो आप व्हाइट शुगर(चीनी) की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्वाद में ज्यादा अंतर नहीं आता है और साथ ही ये व्हाइट शुगर(चीनी) से ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
गुड़
अबतक आपको चीनी के नुकसान और ब्राउन शुगर के फायदे बताए पर अब हम आपको इन सबसे बेहतर विकल्प गुड़ की विशेषताओं से अवगत कराएंगे। गन्ने के रस को पकाने से गुड़ बनता है जो स्वाद के साथ ही सेहत से भी भरपूर है। आइए आपको गुड़ के कुछ अच्छे गुणों के बारे में बताते हैं।
1. गैस से परेशान लोगों के लिए ये रामबाण इलाज का काम करता है। साथ ही पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी बेहद लाभदायक है।
2. सर्दियों के मौसम में हम अक्सर फ्लू से पीड़ित हो जाते हैं जिसमें नाक बंद होना आम बात है। ऐसे में गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा।
3. गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।
4. प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
5. त्वचा के लिए भी लाभकारी है। खून से हानिकारक टॉक्सिरन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, और रक्त संचार भी बेहतर करता है।
इसे भी पढ़ेंः मेथी के लड्डू से ब्लड शुगर को करें नियंत्रित
गुड़ को भारत और दक्षिण एशिया में बड़े पैमाने पर भोजन में मिठास लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ में गन्ने् के रस में मौजूद खनिज, पोषक तत्व और विटामिन बरकरार रहते हैं। प्राचीन भारत की चिकित्सा व्यवस्था और आयुर्वेद में सूखी खांसी का उपचार, पाचन बेहतर करने और बहुत सी अन्य बीमारियों के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता था।
ध्यान रखें
गुड़ कह कर बेचे जाने वाले कुछ उत्पादों में सुपर-फॉस्फेट नामक एक रसायन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए बदसूरत सा, गहरे रंग वाला गुड़ ही लें जो पूरी तरह से स्वच्छ और सेहतमंद है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source- Shutterstock