
योग महज अपने शरीर को तोड़ने-मरोड़ने का दूसरा नाम नहीं है। सदियों पुराने योग के अदभुद फायदों का लोहा न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लोगों ने माना है। योग के जरिए मस्तिष्क और शरीर का मिलन होता है। योग में इतनी क्षमता होती है कि यह तनाव कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल, कॉलस्ट्रॉल कंट्रोल, वजन घटाने और कई गंभीर बीमारियों को दूर करता है। योग सभी के लिए है और इसका नियमित अभ्यास करने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। यह न केवल बीमारियों से बचाता है बल्कि नियमित योग करने से शरीर मजबूत होता है। लड़कों को योग क्यों करना चाहिए, इससे उनको क्या-क्या फायदा होगा। इस लेख में इसके बारे में चर्चा करते हैं।
सर्दियों में योग करने के लाभ
- सर्दियों में अक्सर लोग जोड़ों के दर्द, बदनदर्द, कमरदर्द, सिरदर्द इत्यादि से परेशान रहते हैं, लेकिन यदि आप नियमित रूप से योगा करते हैं तो आपको ना सिर्फ किसी भी दर्द से निजात मिलेगी बल्कि सर्दियों में होने वाली परेशानियों से भी आप दूर रहेंगे।
- सर्दियों में योग करने से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है। आमतौर पर लोग सर्दियों में बिस्तर से निकलने में आलस करते हैं लेकिन जो लोग नियमित रूप से सर्दियों में भी योग करते हैं उन्हें किसी भी काम को करने में आलस नहीं आता। इतना ही नहीं चिंता दूर करनी है तो करिए योग।
- सर्दियों में अकसर लोगों को या तो एलर्जी हो जाती है या फिर संक्रमण और ठंड के चलते उन्हें खांसी-जुकाम की समस्या होने लगती हैं। लेकिन प्रतिदिन योगा करने वाले लोगों को इस तरह की समस्याओं से निजात मिलती है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को खेल-खेल में सिखाएं ये 3 योगासन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
- आप सैर पर नहीं जा पाते या फिर आपको दिनभर बैठे रहना पड़ता है या आपको भूख बहुत अधिक लगती है तो ऐसे में योगा से आप फिट रह सकते हैं। दरअसल, योग के माध्यम से आप शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर सकते हैं।
- योग के माध्यम से सिर्फ वजन ही नहीं घटाया जा सकता बल्कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती है।
- नियमित रूप से योगा करने वाले लोगों के शरीर में लचीलापन बरकरार रहता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के शरीर में फुर्ती भी बनी रहती है। सर्दियों के दौरान योगा करने से बीमारियां दूर रहती हैं। दरअसल जो लोग रोजाना योगा करते हैं उनका इम्युन सिस्टम मजबूत रहता है, जिससे बीमारियों के होने की आशंका खत्म हो जाती है।
- योग से तनाव कम होता है। नियमित योग कर आप धीरे-धीरे तनाव खत्म होते हुए महसूस कर सकते हैं। यही नहीं नियमित योग कर रोजमर्रा में होने वाली तमाम स्वास्थ्य समस्याओं और तनाव आदि से बचा जा सकता है। योग आपको स्वस्थ और सुंदर बनाता है। सभी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना चाहिए।
योग के अन्य फायदे
- योग आपकी बुद्धि को तेज और शार्प बनाता है। साथ ही आपकी आत्मनियंत्रण की शक्ति तेज होती है।
- संयमी और आहार-विहार में मध्यम मार्ग का अनुकरण करने वाला बनाता है।
- बीमारियों से शरीर को दूर रखता है। श्वसन क्रिया को नियमन करता है।
इसे भी पढ़ें : ये 5 आसान योगासन दिलाते हैं पीसीओडी से छुटकारा, पीरियड्स भी होते हैं रेगुलर
क्या गर्भावस्था में भी फायदेमंद है योग
गर्भावस्था में यदि आप नियमित रूप से योग करें तो आप स्वस्थ बनी रह सकती हैं। इस दौरान योग करने से आप में मजबूती आयेगी। नियमित योग से थकान और तनाव दूर होता है और मसल्स भी फ्लेक्सिबल बनती हैं। साछ ही रक्त संचार, पाचन, श्वसन और स्नायु तन्त्र पर नियन्त्रण जैसे आन्तरिक लाभ भी होते हैं। प्रेगनेंसी में योग करने से नींद न आना, पीठ का दर्द, पैरों में खिचाव और अपच जैसी गर्भावस्था में होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। लेकिन योगआसनों का चुनाव करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें, कि कौन से महिने में आप कौन सा योग कर सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Yoga In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version