अगर रात में आपको अच्छी नींद नहीं आती, तो इसका कारण अक्सर भारी या देर से खाया हुआ खाना हो सकता है, जिससे नींद में खलल पड़ता है।
एक्सपर्ट की राय
योग गुरु डॉक्टर सुरक्षित स्वामी के मुताबिक आमतौर पर खाना खाने के बाद योगासन नहीं करना चाहिए। लेकिन, कुछ योगासन खाने के बाद भी कर सकते हैं। ये डाइजेशन और अच्छी नींद के लिए फायदेमंद हैं।
अधो मुख स्वानासन
अधो मुख स्वानासन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है, जिससे दिमागी शांति और बेहतर नींद मिलती है।
फायदे
अधो मुख स्वानासन को करने से सिर दर्द, थकान और नींद न आने की समस्याओं में भी राहत मिलती है। यह शरीर और मन को तरोताजा करता है।
शवासन
शवासन एक सरल लेकिन प्रभावी योगासन है, जो शरीर को शांति और ऊर्जा की भावना देता है। इससे मानसिक तनाव और थकावट दूर होती है। इसे करने के लिए ध्यान केंद्रित करना बहुत जरूरी है।
धनुरासन
धनुरासन पेट और कमर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आसन पाचन तंत्र को सुधारता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
फायदे
धनुरासन को करने से कमर लचीली होती है। शरीर के फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है, जिससे आप अधिक आरामदायक महसूस करते हैं।
बालासन
बालासन पेट की समस्याओं, जैसे- अपच और पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन गैस और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है, यह योगासन शरीर को हल्का और आरामदायक बनाता है।
खाना खाने के बाद आसन करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन, ये आसन डाइजेशन और नींद में सुधार कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com