नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए क्या करें?

By Himadri Singh Hada
10 Feb 2025, 13:00 IST

बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण नींद की समस्याएं आम हो गई हैं। अच्छी नींद के लिए योगासन करना बेहद फायदेमंद है। ये तनाव कम करते हैं और मन को शांत करते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में नोएडा के योसोम योग स्टूडियो के योग शिक्षक रजनेश शर्मा नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए 5 योगासन बता रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से आपको लाभ मिल सकता है।

विपरीत करणी आसन

विपरीत करणी आसन तनाव दूर कर दिमाग को शांति देता है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह अनिद्रा के लिए एक सरल उपाय है।

उत्तानासन

उत्तानासन का अभ्यास मांसपेशियों में खिंचाव लाकर तनाव को कम करता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

अर्ध उत्तानासन

अर्ध उत्तानासन मन और शरीर को शांत करता है। इस आसन का नियमित अभ्यास मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है।

सुप्त बद्ध कोणासन

सुप्त बद्ध कोणासन मानसिक शांति के लिए बेहतरीन है। यह आसन तनाव और चिंता को कम करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर नींद की समस्याओं को दूर करता है। यह एक प्रभावी योगासन है।

सुखासन

सुखासन शरीर और दिमाग को गहराई से आराम देता है। इस आसन का नियमित अभ्यास न केवल नींद में सुधार करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है।

योगासन के फायदे

नियमित योगासन करने से बॉडी क्लॉक सही होती है। ये आसन शरीर को प्राकृतिक तरीके से आराम देते हैं और तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करते हैं। यह नींद के लिए बेहद कारगर है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार

योगासन के साथ-साथ सही खानपान और समय पर सोने की आदत भी नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करती है। योगासन से मन और शरीर दोनों को राहत मिलती है।

योग के साथ प्राणायाम करने से तनाव और थकान दूर होती है। यह न केवल बेहतर नींद के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक स्पष्टता को भी बढ़ाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com