योग करने से आप हेल्दी और फिट रहते हैं। यह आपको रोगों से दूर रखता है। इस लेख में जानिए पवनमुक्तासन के बारे में। साथ ही जानें इसके फायदे व करने का तरीका भी-
स्टेप - 1
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर पीठ के बल सीधा लेटें।
स्टेप - 2
इतना करने के बाद अब आप अपने पैरों को घुटनों से मोड़ लें।
स्टेप - 3
अब अपने पैरों को मोड़ें और छाती के पास लाएं। हाथों से घुटनों को पकड़ें। कुछ देर के लिए ऐसे ही रहें।
मांसपेशियों के लिए
पवनमुक्तासन का रोजाना अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
वेट लॉस करे
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना पवनमुक्तासन का अभ्यास करें। इसे करने से पेट के आसपास जमा फैट को कम करने में सहायता होती है।
पेट के लिए फायदेमंद
पवनमुक्तासन को करने से आपको पेट से जुड़े रोगों का जोखिम नहीं रहता। यह आपको अपच, गैस व बदहजमी से राहत दिलाता है।
पवनमुक्तासन को करने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो इसे एक्सपर्ट की सलाह से कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com